Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    LPG Cylinder New Rate: दिल्ली में 942, तो पटना में 1031 से ऊपर पहुंची कीमत, जानें आपके शहर में घरेलू सिलेंडर का नया रेट

    5 hours ago

    1

    0

    LPG Cylinder Price Today on June 7: देश भर में आम आदमी को फिर एक बड़ा झटका लगा, जब सरकारी फ्यूल कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 29 रुपये बढ़ा दी. यानी कि पूरे भारत में आम उपभोक्ताओं को एक बार फिर खाना पकाने वाली गैस के लिए ज्यादा पैसे देने होंगे. कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में इसकी कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है. नई कीमतें 7 जून से लागू हो गई हैं. कीमतों में यह बढ़ोतरी पिछली बार दाम बढ़ने के सिर्फ तीन महीने बाद हुई है. पिछले 7 मार्च को घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतें 60 रुपये बढ़ाई गई थीं. अब एक और बढ़ोतरी के साथ ग्राहकों को घर की एक जरूरी चीज के लिए हर महीने ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे. शहरवार घरेलू सिलेंडर की नई कीमत शहर पुरानी कीमत नई कीमत दिल्ली 913.00 रुपये 942.00 रुपये पटना 1002.50 रुपये 1031.50 रुपये हैदराबाद 967.00 रुपये 996.00 रुपये लखनऊ 951.00 रुपये 980.00 रुपये कोलकाता 939.00 रुपये 968.00 रुपये चेन्नई 928.50 रुपये 957.50 रुपये जयपुर 916.50 रुपये 945.50 रुपये मुंबई 912.50 रुपये 941.50 रुपये बेंगलुरु 915.50 रुपये कोई बदलाव नहीं क्यों बढ़ाई गई कीमत? मध्य-पूर्व में जारी तनाव के चलते वैश्विक तेल और गैस की सप्लाई चेन को नुकसान पहुंचा है. इससे अंतर्राष्ट्रीय बेंचमार्क कीमतें प्रभावित हुई हैं. इंडियन ऑयल (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) जैसी सरकारी तेल कंपनियां लंबे समय से घरेलू गैस को लागत से कम में बेच रही थीं. सूत्रों के मुताबिक, यह बढ़ोतरी उनके अंडर-रिकवरी की आंशिक भरपाई के लिए की गई है. इससे पहले 1 जून को कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 42 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. इसमें मई में भी 993 रुपये का इजाफा किया गया था. जून में इसके महंगे होने के ठीक छह दिन बाद अब घरेलू उपभोक्ताओं पर भी यह बोझ डाला गया है. सरकार का क्या है रुख? गुरुवार को मंत्रालयों के बीच हुई एक ब्रीफिंग में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि सरकार ने घरेलू स्तर पर उत्पादन बढ़ाने और आयात सुनिश्चित करने सहित LPG की पर्याप्त उपलब्धता के लिए कई कदम उठाए हैं. इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए शर्मा ने कहा, "जहां तक ​​घरेलू खाना पकाने वाले LPG सिलेंडर पर 'अंडर-रिकवरी' (लागत और बिक्री मूल्य के बीच का अंतर) की बात है, तो यह अभी भी लगभग 700 रुपये के दायरे में है." शर्मा ने LPG की मांग में हालिया कमी के लिए कई वजहें बताईं, जिनमें कमर्शियल और इंडस्ट्रियल यूजर्स द्वारा कम खपत, बेहतर बुकिंग साइकल और टेक्नोलॉजी-आधारित डिलीवरी ऑथेंटिकेशन शामिल हैं.उन्होंने कहा, "कमी इसलिए आई है क्योंकि कमर्शियल और इंडस्ट्रियल LPG की खपत कम हुई है और दूसरी वजह बुकिंग का समय है जिसे हमने मैनेज किया है - यानी 25 दिन और 45 दिन और तीसरी वजह DAC (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) से जुड़ी डिलीवरी है." ये भी पढ़ें: LPG Price Hike: अब घरेलू सिलेंडर भी हुआ महंगा, जानें कितने रुपए बढ़ गई गैस की कीमत, बिगड़ा रसोई का बजट
    Click here to Read more
    Prev Article
    LPG Price Hike: 1422 रुपया कमर्शियल, 89 रुपये महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर; ईरान में जंग ने बिगाड़ा खेल
    Next Article
    LPG Price Hike: अब घरेलू सिलेंडर भी हुआ महंगा, जानें कितने रुपए बढ़ गई गैस की कीमत, बिगड़ा रसोई का बजट

    Related Business Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment