Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    मुंबई में बस ने गाड़ियों को रौंदा:एक की मौत; कंडक्टर समेत 3 घायल; पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया

    2 hours ago

    1

    0

    मुंबई में सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे दादर के प्लाजा सिनेमा के पास एक BEST (नगर निकाय) बस ने 3 गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में 22 साल के एक लड़के की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान ऋषभ गुप्ता (25), सतीश वाघमारे (48) और महेश दोईफोड़े (50) के रूप में हुई है। घायलों में बस का कंडक्टर भी शामिल है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जोरदार आवाज आई और सड़क पर गाड़ियों का मलबा बिखर गया। एक मोड़ पर ट्रैफिक धीमा था और पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस गाड़ियों को रौंदते हुए निकल गई। शिवाजी पार्क पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने वहां पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और ट्रैफिक को संभाला। पुलिस ने आरोपी बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। हादसे की 5 तस्वीरें… महाराष्ट्र के ठाणे में सड़क हादसा महाराष्ट्र के ठाणे में 13 अप्रैल को सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। दो गंभीर घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह करीब 10:45 बजे मुर्बाड के गोविली गांव स्थित रैता ब्रिज पर हुआ। कल्याण से मुर्बाड जा रही वैन की सामने से आ रहे सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन में सवार 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। वहीं, अन्य दो लोग घायल हैं, जिन्हें उल्हासनगर के सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में 8 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। अब तक 6 मृतकों की पहचान हो चुकी है, बाकी की पहचान जारी है। -------------------------------------- ये खबर भी पढें… गुजरात में ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 7 की मौत:राजकोट से सभी लोग पैदल बहुचराजी माता मंदिर जा रहे थे गुजरात के सुरेंद्रनगर में सोमवार सुबह लखतर-विरामगाम नेशनल हाईवे पर एक ट्रक ने पैदल चल रहे श्रद्धालुओं को कुचल दिया। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। घायलों को सुरेंद्रनगर के अलग-अलग हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    SBI vs PNB vs Canara: Which PSU bank is offering the highest interest on 2-year fixed deposit?
    Next Article
    इस आइलैंड का पानी हुआ लाल, ट्रेडिशन के नाम पर क्यों हो रही 'मास-किलिंग्स', गुस्से में लोग

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment