Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    मैक्सिको ने FIFA वर्ल्डकप 2026 का पहला मैच जीता:साउथ अफ्रीका को 2-0 से हराया, जूलियन-जिमेनेज ने गोल किए; 3 प्लेयर्स को रेड कार्ड

    1 day ago

    1

    0

    मैक्सिको ने FIFA फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 का ओपनिंग मैच जीत लिया है। टीम ने साउथ अफ्रीका को 2-0 से हरा दिया। मुकाबले के 9वें मिनट में मैक्सिको के जूलियन क्विनोनेस ने गोल किया। इसके बाद 67वें मिनट में स्ट्राइकर राउल जिमेनेज बेहतरीन हेडर लगाकर बढ़त दोगुनी कर दी। मैक्सिको सिटी के एज्टेका स्टेडियम में रेफरी ने 3 रेड कार्ड दिए। साउथ अफ्रीका के स्पेफेलो सिथोले और थेम्बा ज्वाने को रेड कार्ड मिला। वहीं मैक्सिको के सेसर मोंटेस को एक्स्ट्रा टाइम में रेड कार्ड दिखाया गया। जूलियन ने पहला गोल किया मैक्सिको को बढ़त 9वें मिनट में मिली। साउथ अफ्रीका के कप्तान और गोलकीपर रोनवेन विलियम्स की गलती टीम पर भारी पड़ गई। विलियम्स के बैकपास का फायदा उठाकर जूलियन क्विनोनेस ने टूर्नामेंट का पहला गोल दाग दिया। 44वें मिनट में क्विनोनेस का शॉट गोल पोस्ट से टकराकर बाहर आ गया। दूसरी ओर साउथ अफ्रीका पहले हाफ में अटैक नहीं कर सकी और हाफ टाइम तक 1-0 से पीछे रही। जिमेनेज के गोल से बढ़त दोगुनी हुई 67वें मिनट में रोबर्टो अल्वाराडो ने दाएं फ्लैंक से क्रॉस डाला। इस पर स्ट्राइकर राउल जिमेनेज ने हेडर लगाकर गेंद को गोल में पहुंचा दिया। इस गोल के साथ मैक्सिको ने अपनी बढ़त 2-0 कर ली और मैच अपने नाम कर लिया। मैच में 3 रेड कार्ड दूसरे हाफ की शुरुआत में साउथ अफ्रीका के मिडफील्डर स्पेफेलो सिथोले को रेड कार्ड मिला। 49वें मिनट में गोल की ओर बढ़ रहे ब्रायन गुटिएरेज को सिथोले ने पीछे से फाउल कर दिया। रेफरी ने इस पर रेड कार्ड दिखा दिया। साउथ अफ्रीका की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं। 84वें मिनट में थेम्बा ज्वाने को वॉयलेंट कंडक्ट के लिए रेड कार्ड दिखाया गया। इसके बाद साउथ अफ्रीका को 9 खिलाड़ियों के साथ मैच खेलना पड़ा। इंजरी टाइम में मैक्सिको के कप्तान सेसर मोंटेस को भी गोल करने का मौका रोकने के कारण रेड कार्ड दिखाया गया। FIFA प्रेजिडेंट ने ट्रॉफी पेश की FIFA प्रेजिडेंट जियानी इन्फेंटिनो ने दर्शकों के सामने वर्ल्ड कप ट्रॉफी पेश की। उनके साथ हॉलीवुड एक्ट्रेस सलमा हायेक भी मौजूद रहीं। ओपनिंग सेरेमनी में पॉप स्टार शकीरा और नाइजीरियाई कलाकार बर्ना बॉय ने टूर्नामेंट का ऑफिशियल सॉन्ग ‘डाई-डाई’ गया। इससे पहले कोलंबियाई सिंगर जे बलवीन ने भी परफॉर्म किया। ओपनिंग सेरेमनी की फोटोज… फुटबॉल वर्ल्ड कप के खिलाफ प्रदर्शन वर्ल्ड कप के बीच मैक्सिको में विरोध प्रदर्शन भी जारी हैं। टीचर्स की सैलरी बढ़ाने और बेहतर सुविधाओं की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतरे हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार सामाजिक समस्याओं को नजरअंदाज कर वर्ल्ड कप आयोजन पर ध्यान दे रही है। दोनों टीमों की स्टार्टिंग प्लेइंग-XI मैक्सिको- राउल रेंगल (कप्तान), सेसर मोंटेस, जोहान वास्केज, इजरायल रेयेस, जीसस गालार्डो, एरिक लीरा, अल्वारो फिडाल्गो, ब्रायन गुटिएरेज, राउल जिमेनेज, जूलियन क्विनोनेस और रोबर्टो अल्वाराडो। साउथ अफ्रीका- रोनवेन विलियम्स (कप्तान), ऑब्रे मोडिबा, मबेकेजेली म्बोकाजी, न्कोसिनाथी सिबिसी, खुलिसो मुदाउ, इमे ओकोन, टेबोहो मोकोएना, स्पेफेलो सिथोले, जेडन एडम्स, लाइल फोस्टर और इकराम रेनर्स।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Two goals, three red cards; Mexico outclass South Africa in FIFA World Cup 2026 opener - key moments
    Next Article
    Leo Horoscope Today: finances shine, mind stays restless; speak softly at home

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment