How to detect Chemical vegetables : आजकल हर कोई ताजी और हेल्दी सब्जियां खाना चाहता है, लेकिन उन्हें जल्दी बड़ा करने और हरा-भरा दिखाने के लिए इस्तेमाल होने वाले केमिकल्स ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. ऋषिकेश के गार्डनर राम सागर के मुताबिक खरीदारी के समय थोड़ी सी सावधानी बरतकर हम केमिकल वाली सब्जियों की पहचान आसानी से कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि अगर लौकी, तोरी, खीरा या करेला जरूरत से ज्यादा बड़े, बिल्कुल साफ और चमकीले दिख रहे हैं, तो उनमें ग्रोथ इंजेक्शन का इस्तेमाल हो सकता है. इसी तरह गहरा और एक जैसा रंग वाली सब्जियां भी केमिकल वाली हो सकती है. प्राकृतिक सब्जियों का रंग एक जैसा नहीं होता. अगर भिंडी या टमाटर का रंग असामान्य रूप से गहरा और चमकदार लगे, तो उन पर स्प्रे किया गया हो सकता है. गार्डनर ने इस तरह केमिकल वाली सब्जियों को पहचानने के लिए कई तरीके बताएं. इस वीडियो में विस्तार से जानिए.
Click here to Read more