Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    मोदी बोले- कांग्रेस ने विफलता का कलंक हिंदूओं पर लगाया:हमने सालों के काम महीनों में किए; शुभेंदु ने PM को झालमुड़ी खिलाई

    3 days ago

    2

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। उनके कार्यकाल के 4,399 दिन पूरे होने पर भारत मंडपम में आयोजित NDA बैठक में उनका सम्मान किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, "इतने लंबे समय तक मां भारती की सेवा का अवसर भगवान की विशेष कृपा और सौभाग्य से ही मिलता है। मेरे लिए जनता ही ईश्वर का रूप है। मैंने सेवा को साधना माना है और यह साधना सभी कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों का यज्ञ है।" मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। अपने तीसरे कार्यकाल में उन्होंने जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है। नेहरू के नाम 4,398 दिनों तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड था। NDA सरकार के 12 साल पूरे होने के अवसर पर हुई बैठक में भाजपा-NDA शासित 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और अन्य नेता शामिल हुए। सभी नेताओं ने मोदी को बधाई दी। बैठक के बाद मोदी और NDA नेताओं ने झालमुड़ी भी खाई। बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान झाड़ग्राम में मोदी के झालमुड़ी खाने का वीडियो पहले काफी चर्चा में रहा था। कैबिनेट और NDA बैठक की 3 तस्वीरें… NDA बैठक में मोदी सरकार के 12 साल पर प्रस्ताव पारित NDA की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने रखा, जबकि नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने उसका समर्थन किया। प्रस्ताव में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश को मिले स्थिर शासन, विकास, सुशासन और विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में किए गए प्रयासों का जिक्र किया गया। NDA बैठक से पहले पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई थी। कैबिनेट ने भी सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर पीएम मोदी को बधाई दी। मंत्रियों ने उनकी उपलब्धि पर खड़े होकर तालियां बजाकर सम्मानित किया। मोदी देश के सबसे ज्यादा कार्यकाल वाले इलेक्टेड पीएम भारत में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड जवाहरलाल नेहरू के नाम है। वे 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक, यानी करीब 16 साल 286 दिन प्रधानमंत्री रहे। आजादी के बाद जवाहरलाल नेहरू 15 अगस्त 1947 से 13 मई 1952 तक नियुक्त प्रधानमंत्री थे। 1952 के पहले आम चुनाव के बाद वे 13 मई 1952 से 27 मई 1964 तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री रहे। इस तरह निर्वाचित प्रधानमंत्री के तौर पर नेहरू का कार्यकाल 4,398 दिनों का था, जिसे नरेंद्र मोदी ने 4,399 दिन पूरे कर पीछे छोड़ दिया। बतौर पीएम मोदी के इस रिकॉर्ड की दिनभर के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM Modi Speech Live: 'बड़ी आबादी पर 'ह‍िन्‍दू ग्रोथ रेट' का कलंक थोपा', पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा आरोप
    Next Article
    ईरान बाद अब तुर्की की बारी! एर्दोगान ने अपने पैरों पर मारी कुल्हाड़ी, सातवें आसमान पर पहुंच गया नेतन्याहू का गुस्सा

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment