Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Mobile Phone Overheating Causes: यूज करते हुए बार-बार हीट होता है मोबाइल फोन? आज ही अपना लें ये उपाय, कभी नहीं आएगी दिक्कत

    2 hours ago

    1

    0

    Mobile Phone Overheating Causes : स्मार्टफोन आज हर किसी की लाइफ का सबसे जरूरी पार्ट बन चुका है. सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक हम फोन का यूज करते रहते हैं. सोशल मीडिया चलाना, वीडियो देखना, ऑनलाइन पेमेंट करना, गेम खेलना, फोटो और वीडियो बनाना या ऑफिस का काम करना, लगभग हर काम अब स्मार्टफोन के जरिए ही होने लगा है, लेकिन इसके लगातार बढ़ते यूज के साथ एक समस्या भी तेजी से बढ़ रही है और वह समस्या फोन का बार-बार गर्म होना है. कई बार फोन इतना गर्म हो जाता है कि उसे हाथ में पकड़ना भी मुश्किल लगने लगता है, खासकर गर्मियों के मौसम में जब बाहर का टेंपरेचर पहले से ही ज्यादा होता है, तब यह समस्या और बढ़ जाती है. ज्यादा गर्म होने से फोन की बैटरी जल्दी खराब हो सकती है, परफॉर्मेंस धीमी पड़ सकती है और कई मामलों में डिवाइस को नुकसान भी पहुंच सकता है. ऐसे में आइए आज हम आपको बताते हैं कि यूज करते हुए मोबाइल फोन बार बार हीट क्यों होता है और इससे बचने के लिए कौन-कौन से आसान उपाय अपनाए जा सकते हैं. यूज करते हुए मोबाइल फोन बार बार हीट क्यों होता है? फोन के गर्म होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. जिसमें सबसे आम कारण फोन का जरूरत से ज्यादा यूज है. जब आप लंबे समय तक गेम खेलते हैं, हाई क्वालिटी वीडियो रिकॉर्ड करते हैं या कई ऐप एक साथ चलाते हैं, तो प्रोसेसर और बैटरी पर ज्यादा दबाव पड़ता है. इसके अलावा तेज धूप में फोन यूज करना, खराब या लोकल चार्जर का यूज करना, बैकग्राउंड में कई ऐप्स का लगातार चलना और सॉफ्टवेयर की खराबी भी फोन को गर्म कर सकती है. इससे बचने के लिए कौन-कौन से आसान उपाय अपनाए जा सकते हैं? 1. AI और हैवी ऐप्स को करें कंट्रोल - आजकल कई स्मार्टफोन में AI फीचर्स और हैवी एप्लिकेशन लगातार बैकग्राउंड में चलते रहते हैं. ये ऐप्स प्रोसेसर का ज्यादा यूज करते हैं, जिससे फोन गर्म होने लगता है. इसके लिए फोन की सेटिंग्स में जाकर बैटरी यूसेज या ऐप मैनेजमेंट सेक्शन चेक करें. जो ऐप्स जरूरत से ज्यादा बैटरी और प्रोसेसर का यूज कर रहे हैं, उन्हें बंद या अनइंस्टॉल कर दें. 2. 5G और हाई रिफ्रेश रेट भी बढ़ा सकते हैं गर्मी - अगर आपके फोन में 5G नेटवर्क और 120Hz या 144Hz रिफ्रेश रेट चालू है, तो फोन ज्यादा पावर का यूज करता है. अगर आपको इसकी जरूरत नहीं है, तो फोन को 4G नेटवर्क पर स्विच कर सकते हैं और रिफ्रेश रेट को 60Hz पर सेट कर सकते हैं. इससे फोन पर दबाव कम होगा और बैटरी भी ज्यादा चलेगी. 3. परफॉर्मेंस मोड और गेम मोड रखें बंद - कई स्मार्टफोन में परफॉर्मेंस मोड या गेम मोड का ऑप्शन दिया जाता है. यह फीचर फोन को मैक्सिमम कैपेसिटी पर चलाता है जिससे गेमिंग और भारी काम बेहतर तरीके से हो सकें, लेकिन लंबे समय तक इस मोड का यूज करने से फोन काफी गर्म हो सकता है. अगर फोन जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा है तो इन मोड्स को बंद करके देखें. 4. चार्जिंग के दौरान फोन यूज करना पड़ सकता है भारी - फोन गर्म होने की सबसे बड़ी वजहों में से एक चार्जिंग के समय उसका यूज करना है. जब फोन चार्ज हो रहा होता है और उसी समय आप वीडियो देखते हैं, गेम खेलते हैं या कॉल पर बात करते हैं, तो बैटरी और प्रोसेसर दोनों पर दबाव बढ़ जाता है. इससे टेंपरेचर तेजी से बढ़ सकता है. विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि चार्जिंग के दौरान फोन का यूज कम से कम करें. यह भी पढ़ें - AC Power Saver Device Facts : हजारों से सीधे धड़ाम गिर जाएगा एसी का बिल? क्या सच में काम करते हैं ये डिवाइस या आप खा रहे धोखा 5. सीधी धूप से फोन को बचाकर रखें - गर्मियों में फोन को कार के डैशबोर्ड, बालकनी, खिड़की या सीधी धूप वाली जगह पर छोड़ना खतरनाक हो सकता है. धूप की गर्मी फोन के अंदर के टेंपरेचर को तेजी से बढ़ा देती है. इसलिए बाहर निकलते समय फोन को बैग या छायादार जगह पर रखें. 6. स्क्रीन की ब्राइटनेस कम रखें - बहुत ज्यादा ब्राइटनेस पर फोन चलाने से बैटरी पर ज्यादा दबाव पड़ता है, जिससे गर्मी बढ़ सकती है. ऐसे में ऑटो ब्राइटनेस का यूज करें या जरूरत के अनुसार स्क्रीन की ब्राइटनेस कम रखें. 7. हमेशा ओरिजिनल चार्जर का ही यूज करें - सस्ते और नकली चार्जर न केवल बैटरी को नुकसान पहुंचाते हैं बल्कि फोन को जरूरत से ज्यादा गर्म भी कर सकते हैं. ऐसे में ओरिजिनल चार्जर और केबल का यूज करना सबसे सुरक्षित माना जाता है. फोन ज्यादा गर्म हो जाए तो क्या करें? अगर फोन जरूरत से ज्यादा गर्म हो गया है तो घबराने की जरूरत नहीं है. इसको नॉर्मल कनरे के लिए फोन का कवर निकाल दें. सभी गैर-जरूरी ऐप्स बंद कर दें. एयरप्लेन मोड ऑन कर दें. फोन को कुछ देर यूज न करें. पंखे या एसी वाली जगह पर रखें. धूप से दूर रखें. यह भी पढ़ें - आपके फोन में छिपे हैं 'जासूस', तुरंत डिलीट करें डेटा चुरानी वाली ये ऐप्स
    Click here to Read more
    Prev Article
    Chrome इस्तेमाल करते हैं? यह अपडेट मिस किया तो डेटा पड़ सकता है खतरे में
    Next Article
    2026 में Instagram पर Reach क्यों गिर रही है? ये 5 गलतियां चुपचाप खत्म कर रही हैं आपकी ग्रोथ

    Related तकनीक Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment