न्यू चंडीगढ़ टेस्ट का दूसरा दिन बना यादगार:दोहरे शतक से चूके गिल, फिर भी बनाया रिकॉर्ड; सुधार का डेब्यू रहा शानदार
14 hours ago
न्यू चंडीगढ़ के स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान टेस्ट मैच का दूसरा दिन यादगार बन गया। इस दौरान भारत ने पहली पारी 8 विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित की। जबकि मात्र 113 रन बनाकर अफगानिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। इस दौरान दो खिलाड़ियों का डेब्यू भी यादगार बन गया। भारत की तरफ से मानव सुधार ने बल्लेबाजी करते हुए 28 रन बनाए और गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 15.5 ओवर में मात्र 21 रन देकर अफगानिस्तान के तीन खिलाड़ियों को पवेलियन भेज दिया। इसी तरह अफगानिस्तान के नंगयालिया खरोटे ने पहली पारी में 23 ओवर की गेंदबाजी की, हालांकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। वहीं, संडे की वजह से आज मैच में कल, शनिवार के मुकाबले ज्यादा फैंस नजर आए। इस स्टेडियम में यह पहला ही टेस्ट मैच है। दर्शकों को गर्मी में दिक्कत न आए, इसलिए स्टेडियम के हर गेट पर ठंडे पानी से भरे वाटर कैंपर रखे गए हैं। मुल्लांपुर स्टेडियम में टेस्ट क्रिकेट में बने नए रिकॉर्ड इस मैच में खेल रहे स्थानीय खिलाड़ी शुभमन गिल ने बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन पूरे किए। उन्होंने 15 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। हालांकि वह आज दोहरा शतक बनाने से चूक गए। सलीम सैफी ने इस मैच में छह विकेट लिए। जबकि इस पारी में अफगानिस्तान की टीम को कुल आठ विकेट ही मिले। अफगानिस्तान के खिलाफ किसी भी टीम द्वारा बनाया गया यह अब तक का सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर है। मैच देखने पहुंचे फैंस के PHOTOS… देश का 31वां स्टेडियम, जहां टेस्ट मैच हो रहा न्यू चंडीगढ़ के इस स्टेडियम पर यह पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। यह देश का 31वां टेस्ट क्रिकेट मैदान है, जबकि पंजाब में यह तीसरा ऐसा क्रिकेट मैदान है जहां टेस्ट मैच खेले जा रहे हैं। इससे पहले मोहाली के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम और जालंधर के गांधी स्टेडियम में भी टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। पहले दिन कई खिलाड़ियों के परिवार मैच देखने पहुंचे पहले दिन के मैच के दौरान कई खिलाड़ियों के परिवार भी स्टेडियम में देखे गए। इसमें शुभमन गिल की माता कीरत गिल और पिता लखविंदर सिंह पहुंचे हुए थे। इसके अलावा गुरनूर का परिवार भी मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचा था। *********** मैच का लाइव स्कोरकार्ड यहां देखें: चंडीगढ़ टेस्ट का दूसरा दिन
Click here to Read more

.jpeg)