NDA मीटिंग में नेताओं के साथ झालमुड़ी खाते नजर आए PM मोदी, वीडियो वायरल
3 hours from now
Narendra Modi Jhalmuri Viral Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर आज कैबिनेट बैठक में खास माहौल देखने को मिला. एनडीए की बैठक के दौरा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सहयोगी नेताओं के साथ झालमुड़ी का आनंद लिया. इस खास पल की तस्वीर खुद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा की. तस्वीर शेयर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, 'आज एनडीए की बैठक में साथी नेताओं के साथ झालमुड़ी साझा करते हुए.' बस फिर क्या था, यह तस्वीर देखते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई. आमतौर पर राजनीतिक बैठकों की तस्वीरों में गंभीर चर्चा और रणनीति दिखाई देती है, लेकिन इस बार नेताओं के बीच एक हल्का-फुल्का और आत्मीय माहौल देखने को मिला.
Click here to Read more
.png)
