पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा बोलीं- मेरे साथ ऐसा मत करो:हौसला टूटता है, मुश्किल से आजादी मिली है; गाने पर फेक स्ट्राइक से भावुक हुईं
6 hours ago
“मैं बस उन लोगों को एक मैसेज देना चाहती हूं, जिन्होंने मेरे गानों पर स्ट्राइक मारी है। भाइयो लड़कियों के लिए वैसे ही समाज में सब कुछ करना बहुत मुश्किल है। हमें बहुत मुश्किलों के बाद यह आजादी मिली है कि हम आज अपनी मर्जी से जो करना चाहती हैं, वह कर पा रही हैं। मेरे साथ ऐसा न किया करो। कोई भी लड़की जो दिन-रात मेहनत करके अपना काम कर रही है, उसके रास्ते खाली किया करो, उसके रास्ते में मुश्किलें खड़ी न किया करो। जब आप ऐसा करते हैं, तो सिर्फ एक आर्टिस्ट नहीं, बल्कि बहुत से लोगों का हौसला टूटता है, हमारे परिवारों का हौसला टूटता है।" ये शब्द पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की फेमस सिंगर सुनंदा शर्मा ने कहे। सुनंदा शर्मा ने ये बातें तब कहीं जब उनका गीत 'जोगी' फिर से यू-ट्यूव पर वापस आ गया। यू-ट्यूब से गीत हटने पर सिंगर सुनंदा शर्मा बेहद खफा थीं और जब गीत दोबारा अपलोड हो गया तो वह भावुक हो गईं। सुनंदा शर्मा ने वीडियो में कहीं ये अहम बातें... गाना हटने पर सुनंदा नाराज हुई थीं, ये बाते कहीं… जोगी यूट्यूब पर जल्दी मिलेगा सुनंदा शर्मा का गाना जोगी 26 मई को अचानक यूट्यूब ने हटा दिया। इस कार्रवाई के बाद सुनंदा शर्मा ने खुद सोशल मीडिया पर आकर अपने फैंस के साथ पूरा सच शेयर किया। सुनंदा शर्मा ने फैंस को आगाह किया है कि जब भी कोई बिजनेस डील करो तो कागजी कार्रवाई पूरी करो, ताकि कोई आपके रास्ते न रोक सके। सुनंदा ने कहा कि उनका नया गीत जोगी फेक डॉक्यूमेंट के जरिए यूट्यूब से हटा दिया गया। उन्होंने अपने फैंस को आश्वस्त किया है कि जल्द ही जोगी यूट्यूब पर सुनने को मिलेगा। पुराने प्रमोटर पर लगाए थे गंभीर आरोप सुनंदा शर्मा का गीत जब यूट्यूब से हटाया गया तो उन्होंने अपने पुराने प्रमोटर पर गंभीर आरोप लगाए थे। सुनंदा शर्मा ने कहा था कि कुछ समय में उन्होंने यह अच्छी तरह सीख लिया है कि इंडस्ट्री में सारा काम प्रॉपर डॉक्यूमेंटेशन के साथ होना चाहिए। उन्होंने 'जोगी' गाना भी पूरे एग्रीमेंट्स के साथ ही रिलीज किया था, लेकिन गाने के लेखक राजा के जो पहले प्रमोटर थे, उनके पास कुछ नकली कागजात थे। उन्हीं फेक डॉक्यूमेंट्स का इस्तेमाल कर उन्होंने यूट्यूब पर शिकायत की और गाने को होल्ड करवा दिया। सुनंदा ने कहा था कि गाना तो कानूनी तौर पर वापस आ ही जाएगा, लेकिन इस तरह की अड़चनों से पूरी टीम का हौसला टूटता है। खासकर गाना लिखने वाले लेखक राजा इस बात से काफी डीमोटिवेट हो जाते हैं। गाने को लेकर सुनंदा शर्मा ने की जद्दोजहद सुनंदा शर्मा ने जोगी गीत को यूट्यूब पर वापस लाने के लिए पंजाब के DGP गौरव यादव से लेकर CM भगवंत मान तक संपर्क किया। CM व DGP ने भरोसा दिलाया कि न्याय होगा। इसके अलावा उन्होंने यूट्यूब से भी लगातार बातचीत की और आखिर में अपने गीत को फिर से अपलोड करवाने में कामयाब रहीं। ॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… सुनंदा शर्मा को टच करने कूदा फैन, डरकर चिल्लाई सिंगर, स्टेज छोड़ा पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने गाजियाबाद में बीच में ही लाइव शो कैसिंल कर दिया और परफॉर्मेंस छोड़कर चली गईं। 3 अप्रैल की रात आरकेजीआईटी कॉलेज में चल रहे शो के दौरान अचानक एक युवक स्टेज पर चढ़ गया और उन्हें छूने की कोशिश करने लगा और उनके पैरों में गिर पड़ा। पढ़ें पूरी खबर…
Click here to Read more

.png)