Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    पाकिस्तान का दावा- अगले 24 घंटे में अमेरिका-ईरान समझौता मुमकिन:ईरानी चीफ जस्टिस बोले- हमें अमेरिकियों पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं

    2 days ago

    1

    0

    पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच अगले 24 घंटे में शांति समझौता हो सकता है। उन्होंने कहा कि इसके बाद दोनों देश इस समझौते पर ऑनलाइन हस्ताक्षर करेंगे और अगले हफ्ते तकनीकी स्तर की बातचीत होगी। वहीं, ईरान के मुख्य न्यायाधीश गुलाम-हुसैन मोहसनी-एजेई ने कहा है कि ईरान को अमेरिका पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले अनुभवों की वजह से यह भरोसा खत्म हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा संघर्ष में ईरान ने अपने दुश्मनों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है और हमलावरों की ताकत को कमजोर करने में सफलता हासिल की है। 28 फरवरी को तत्कालीन ईरानी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद एक अंतरिम नेतृत्व परिषद बनाई गई थी, गुलाम-हुसैन मोहसनी-एजेई इस परिषद में शामिल हैं। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. ईरान बोला- समझौते की शर्तों को लेकर अटकलें न लगाएं: विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि दोनों देश डील के पहले से कहीं ज्यादा करीब पहुंच चुके हैं। उन्होंने मीडिया से समझौते की शर्तों को लेकर कयास लगाने से बचने की अपील की। 2. ईरान ने जिनेवा में डील साइन होने की खबरों को खारिज किया: तेहरान ने कहा कि 14 जून को जिनेवा में समझौते पर हस्ताक्षर होने की खबरें गलत हैं, अभी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। 3. भारत ने दूसरी बार अमेरिकी राजनयिक को तलब किया: भारत ने दूसरी बार अमेरिकी राजनयिक को तलब कर भारतीय नाविकों वाले जहाजों पर हमलों पर कड़ा ऐतराज जताया। 4. ट्रम्प का आरोप- ईरान ने भारतीय जहाजों पर ड्रोन हमला किया: अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट से निकल रहे भारतीय जहाजों को निशाना बनाने की कोशिश की गई, जिसे नाकाम कर दिया गया। 5. ईरान का दावा- होर्मुज स्ट्रेट पर हमारा पूरा कंट्रोल: ईरानी सेना के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उनकी अनुमति के बिना कोई जहाज स्ट्रेट में प्रवेश नहीं कर सकता। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    TMC Crisis Deepens, Sudip Bandyopadhyay Meets BJP Leaders in Delhi Amid Rebel MPs’ Showdown | News18
    Next Article
    वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 14 से 20 जून तक का समय? पढ़ें विस्तृत राशिफल

    Related दुनिया Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment