Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Petrol Diesel News: हैदराबाद में दिल्ली-मुंबई से भी ज्यादा है पेट्रोल-डीजल के दाम, इस मेट्रो सिटी में क्यों है सबसे ज्यादा महंगाई?

    3 weeks ago

    1

    0

    Hyderabad Petrol and Diesel Hike: उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने ईंधन की ऊंची कीमतों के लिए मुख्य रूप से तेलंगाना के अत्यधिक मूल्य वर्धित कर (वैट) को जिम्मेदार ठहराया है. जहां अब राज्य में पेट्रोल पर 35.20 प्रतिशत और डीजल पर 27 प्रतिशत वैट पूरी तरह से लागू कर दिया गया है, जो देश के सभी राज्यों में सबसे ज्यादा है. इस ताजा संशोधन के बाद, देश के 6 महानगरों में हैदराबाद के निवासियों को अब ईंधन के लिए सबसे ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है. पश्चिम एशिया संकट के कारण ईंधन की दरों में बदलाव दरअसल, वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और पश्चिम एशिया संकट की वजह से ही ईंधन की दरों में सबसे ज्यादा बदलाव देखने को मिल रहे हैं. जिसको लेकर तेल कंपनियों ने चार साल के लंबे समय के बाद यह संशोधन किया है. जिसपर डीलर्स ने जानकारी देते हुए कहा है कि वैश्विक तनाव की वजह से बढ़ते घाटे को कम करने के लिए यह महत्वपूर्ण कदम उठाना बेहद ही जरूरी था. हर रविवार बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, PM मोदी की अपील के बाद दावा, सरकार ने दिया बयान हैदराबाद में कितने बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम? इस संशोधन के बाद हैदराबाद में पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान को छू रहे हैं. जहां, पेट्रोल की कीमतों में 3.39 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3.26 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जिसकी वजह से आम जनता की जल्द ही जेब पर भारी असर पड़ने वाला है. तो वहीं, दूसरी तरफ इस बढ़ोतरी के बाद हैदराबाद में अब डीजल की कीमत 98.96 रुपये प्रति लीटर हो गई है. इसके अलावा तेलंगाना में प्रीमियम श्रेणियों के ईंधन जैसे XP100 पेट्रोल की कीमत 163 रुपये प्रति लीटर और XP95 की कीमत 120.33 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए हैं. महानगरों में कितने हैं पेट्रोल और डीजल के दाम? अन्य मेट्रोपॉलिटन शहरों के बारे में बात की जाए तो, हैदराबाद के बाद कोलकाता दूसरे स्थान पर (108.74 रुपये) है. इसके बाद सपनों की नगरी मुंबई में 106.64 रुपये, बेंगलुरु में 106.17 रुपये, चेन्नई में 103.90 रुपये और सबसे आखिरी में देश की राजधानी दिल्ली में सबसे कम 97.77 रुपये प्रति लीटर है. तो वहीं, डीजल के मामले में हैदराबाद (98.96 रुपये) पहले नंबर पर है, जिसके बाद चेन्नई (95.47 रुपये), कोलकाता (95.13 रुपये), बेंगलुरु (94.10 रुपये), मुंबई (93.14 रुपये) और नई दिल्ली (90.67 रुपये) का नंबर आता है. Fuel Saving: कीमतें बढ़ने के बाद इन 7 टिप्स से बचाएं पेट्रोल- डीजल, होगी बचत ही बचत तेलंगाना पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के महासचिव ने क्या बताया? तो वहीं, अब इस मामले में तेलंगाना पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के महासचिव विनोद विश्वनाथ ने जानकारी देते हुए बताया कि भारी वैट की वजह से ही पेट्रोल और डीजल के दामों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है. इतना ही नहीं, इस विषय पर ईंधन विक्रेता कुणाल सोंथालिया ने भी कहा कि वैश्विक स्तर पर जारी मौजूदा तनाव को देखते हुए उन्हें आने वाले समय में कीमतों में 15 से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी होने की आशंका जताई जा रही है.
    Click here to Read more
    Prev Article
    Petrol-Diesel Price Today: क्या फिर बढ़े हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए दिल्ली-NCR, मुंबई-बेंगलुरू में क्या हैं कीमतें
    Next Article
    CNG Price Hike: दिल्ली-NCR में फिर बढ गए CNG के दाम, जानिए कितने रुपए की हुई बढ़ोतरी, अब क्या है ताजा रेट?

    Related व्यापार Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment