Petrol-Diesel Price Today: क्या फिर बढ़े हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए दिल्ली-NCR, मुंबई-बेंगलुरू में क्या हैं कीमतें
3 weeks ago
Petrol-Diesel Price Today City Wise: दिल्ली-एनसीआर वालों को हर दिन महंगाई का झटका लग रहा है. कभी पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ रहे हैं तो कभी सीएनजी महंगी हो रही है. आज सीएनजी एक रुपए और महंगी हो गई. जानिए क्या आज पेट्रोल डीजल के दाम भी बढ़े हैं या नहीं. जानिए आपके शहर में तेल की ताजा कीमतें क्या हैं. केंद्र सरकार ने शुक्रवार को देशभर में पेट्रोल डीजल की कीमतों में तीन रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी. अचानक आई इस तेजी ने आम आदमी से लेकर कारोबारियों तक सबको चौंका दिया. हालांकि आज पेट्रोल-डीजल महंगा नहीं हुआ है. अब आपको बताते हैं कि देश के मेट्रो शहरों में आज यानी 17 मई को नई कीमतें क्या हैं. दिल्ली-NCR में फिर बढ गए CNG के दाम, जानिए कितने रुपए की हुई बढ़ोतरी, अब क्या है ताजा रेट? नई दिल्ली पेट्रोल 97 रुपए 77 पैसे प्रति लीटर है. डीजल की कीमत 90 रुपए 67 पैसे प्रति लीटर है कोलकाता पेट्रोल अब 108 रुपए 70 पैसे डीजल 95 रुपए 13 पैसे प्रति लीटर मिल रहा है मुंबई एक लीटर पेट्रोल 106 रुपए 68 पैसे डीजल के लिए 93 रुपए 14 पैसे चुकाने पड़ रहे हैं चेन्नई पेट्रोल 103 रुपए 67 पैसे डीजल 95 रुपए 25 पैसे प्रति लीटर दिल्ली-एनसीआर और अन्य बड़े शहरों का हाल दिल्ली से सटे एनसीआर के इलाकों और देश के दूसरे बड़े शहरों में भी कीमतें आसमान छू रही हैं. अगर आप नोएडा में रहते हैं तो यहां आज पेट्रोल 97 रुपए 76 पैसे और डीजल 90 रुपए 99 पैसे प्रति लीटर है. वहीं गुरुग्राम में पेट्रोल 98 रुपए 47 पैसे और डीजल 90 रुपए 94 पैसे प्रति लीटर पर बिक रहा है. हैदराबाद और तिरुवनंतपुरम जैसे शहरों में पेट्रोल का भाव 110 रुपए के आंकड़े को भी पार कर गया है. हैदराबाद में पेट्रोल 110 रुपए 89 पैसे और तिरुवनंतपुरम में 110 रुपए 61 पैसे प्रति लीटर मिल रहा है. इसके अलावा पटना में पेट्रोल 108 रुपए 92 पैसे और जयपुर में 107 रुपए 61 पैसे प्रति लीटर है. पेट्रोल के दाम बढ़े, अब सरकार ने लगाया 3 रुपए का Tax, इससे आपकी जेब ढीली होगी या नहीं? जानें सबकुछ कीमतों में बढ़ोतरी की असली वजह आखिर अचानक पेट्रोल-डीजल के दाम इतने क्यों बढ़ गए? इसकी मुख्य वजह भारत में नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहा तनाव है. इस समय पूरी दुनिया एक बड़े ऊर्जा संकट यानी एनर्जी क्राइसिस का सामना कर रही है.पश्चिम एशिया, यानी मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण यह स्थिति पैदा हुई है. जंग की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में 'ब्रेंट क्रूड ऑयल' यानी कच्चे तेल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं. वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें 50 प्रतिशत से भी ज्यादा बढ़ चुकी हैं.
Click here to Read more

