Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    रतलाम के पास राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच में आग:रेलवे की दो रिलीफ ट्रेन भी दुर्घटनाग्रस्त, एक खाई में पलटी, दूसरी के ब्रेक में आग

    4 weeks ago

    1

    0

    त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) जा रही राजधानी एक्सप्रेस में रविवार सुबह करीब 5:15 बजे आग लग गई। हादसा रतलाम जिले के आलोट के पास लूणी रीछा-विक्रमगढ़ स्टेशन के बीच हुआ। जानकारी के मुताबिक, राजधानी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12431) रात करीब 3.45 बजे रतलाम जंक्शन से रवाना हुई। इसका अगला स्टॉप सुबह 8.45 बजे कोटा जंक्शन था, लेकिन राजस्थान में एंट्री से पहले लूणी रीछा-विक्रमगढ़ स्टेशन के पास एसी कोच (बी-1) में आग लग गई। कोच में 68 यात्री सवार थे। करीब 15 मिनट में पूरा कोच खाली करा लिया गया। कुछ ही देर में आग ने बी-1 के पीछे लगे सेकंड लगेज कम गार्ड वैन को अपनी चपेट में ले लिया। अभी किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। हादसे के बाद दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर ट्रैफिक रोका दिया था। वहीं, ट्रेन का बिजली कनेक्शन काटकर प्रभावित दोनों कोच को अलग कर दिया गया था। राजधानी एक्सप्रेस हादसे के बाद राहत कार्य के लिए जा रही रेलवे की CW (कैरेज एंड वैगन) विभाग की यातायात वैन हादसे का शिकार हो गई। वैन शामगढ़-सुवासरा के बीच अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में 5 से अधिक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना मिलते ही मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को एंबुलेंस से कोटा रेफर किया गया है। फिलहाल, दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। देखिए हादसे की तस्वीरें नागदा-उज्जैन-रतलाम में हेल्प डेस्क; सिंगल लाइन पर शुरू हुआ ट्रेनों का संचालन हादसे के बाद रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सूचना के लिए नागदा, उज्जैन एवं रतलाम स्टेशन पर हेल्प डेस्क शुरू कर दिए हैं। यहां यात्रियों और परिजनों को ट्रेन संचालन व अन्य जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के बाद प्रभावित रेलखंड की अप लाइन से ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू कर दिया गया है। फिलहाल, रेलवे ने सिंगल लाइन वर्किंग शुरू की है, जिसके तहत अप और डाउन दोनों दिशा की ट्रेनों का संचालन कराया जा रहा है। रेलवे की तकनीकी और राहत टीमें मौके पर ट्रैक और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटी हैं, ताकि जल्द से जल्द सामान्य रेल यातायात बहाल किया जा सके। रतलाम से गई रिलीफ ट्रेन में भी आग, समय रहते पाया काबू रतलाम से राजधानी एक्सप्रेस हादसे के लिए रवाना की गई दुर्घटना रिलीफ मेडिकल वैन (रिलीफ ट्रेन) में रविवार सुबह आग लग गई। हालांकि, समय रहते रेलवे कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। यह मेडिकल वैन घटना स्थल से करीब 3 किलोमीटर पहले लूणीरिछा स्टेशन तक पहुंची थी, तभी यात्रियों के सुरक्षित होने की पुष्टि के बाद रेलवे कंट्रोल से मेडिकल वैन को वापस रतलाम लौटने के निर्देश दिए गए। वापसी के दौरान सुबह करीब 9:40 बजे रुनखेड़ा स्टेशन के पास मेडिकल वैन के इंजन के ब्रेक में आग लग गई। इंजन से धुआं उठता देख टीम के कर्मचारी तुरंत नीचे उतरे और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। रेलवे अधिकारी आग लगने के कारणों का पता लगा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Shreyas Iyer: आज मैदान पर कदम रखते ही श्रेयस अय्यर लगा देंगे ‘सेंचुरी’, धोनी-कोहली और रोहित के साथ खास क्लब में हो जाएंगे शामिल
    Next Article
    भारत में जल्द एंट्री करेगी नई Tata Sierra EV, ADAS और 6 एयरबैग के साथ मिलेगा पावरफुल पैकेज

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment