Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    RCB vs GT IPL Final: फाइनल में कितने रन आसानी से हो जाएंगे चेज? पहले बैटिंग करने वाली टीम को बनाने होंगे इतने रन

    2 weeks ago

    1

    0

    आज इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन को अपना विजेता मिल जाएगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू या गुजरात टाइटंस में से कोई एक आज जरूर दूसरी बार चैंपियन बनेगी. फाइनल मैच अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसे हाई-स्कोरिंग मैचों के लिए जाना जाता है. बेंगलुरू के पास विराट कोहली, रजत पाटीदार और भुवनेश्वर जैसे मैच विजेता खिलाड़ी हैं, जो अकेले दम पर मैच का रुख पलट सकते हैं. दूसरी ओर गुजरात के पास शुभमन गिल, साई सुदर्शन और कगिसो रबाड़ा हैं. मैच में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है, लेकिन नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े क्या कहते हैं? किसी टीम को पहले बैटिंग करते हुए कितने रन बनाने होंगे, जिससे चेज करने वाली टीम मुश्किल में पड़ जाए. कितने रन आसानी से हो जाएंगे चेज? आईपीएल के इतिहास में नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर सबसे बड़ा स्कोर 243 रन है और यहां की पिच बल्लेबाजी के लिए बढ़िया मानी जाती है. अहमदाबाद में सबसे बड़ा रन चेज कोलकाता नाइट राइडर्स के नाम है, जिसने 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 205 रनों का टारगेट सफलतापूर्वक चेज कर लिया था. आईपीएल के इतिहास में अब तक अहमदाबाद में चार बार 200 या उससे अधिक रनों का लक्ष्य चेज किया जा चुका है. ये आंकड़े बताते हैं कि यहां पहले बैटिंग करने वाली टीम के लिए 200 रनों के आसपास का स्कोर भी सुरक्षित नहीं है. यह भी पढ़ें: 8 साल का देखें रिकॉर्ड तो RCB का दोबारा चैंपियन बनना तय, आज अहमदाबाद में गुजरात से फाइनल भिड़ंत RCB और GT के आंकड़े एक गौर करने वाला तथ्य यह है कि बेंगलुरू भी अहमदाबाद में 201 रनों का टारगेट हासिल कर चुकी है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर RCB हेड टू हेड रिकॉर्ड के मामले में गुजरात पर हावी रही है. दोनों टीमों के बीच यहां खेले गए 9 मुकाबलों में पांच बार बेंगलुरू ने गुजरात को शिकस्त दी है. वहीं गुजरात भी यहां 200 रनों का टारगेट हासिल कर चुकी है. यह भी पढ़ें: RCB vs GT के फाइनल में बारिश के कितने प्रतिशत चांस? आज नहीं हो पाया खिताबी मैच तो क्या होगा?
    Click here to Read more
    Prev Article
    'टी20, वनडे और टेस्ट, मुझे हर फॉर्मेट में...', फाइनल से पहले शुभमन गिल का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
    Next Article
    RCB या गुजरात, कौन जीतेगा फाइनल? रविचंद्रन अश्विन ने कर दी चैंपियन टीम की भविष्यवाणी

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment