Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    'टी20, वनडे और टेस्ट, मुझे हर फॉर्मेट में...', फाइनल से पहले शुभमन गिल का बड़ा बयान; जानें क्या कहा

    2 weeks ago

    1

    0

    शुभमन गिल (Shubman Gill) ने भारत के लिए पिछला टी20 मुकाबला दिसंबर, 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था. उन्हें 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी नहीं चुना गया था. अब आईपीएल 2026 के फाइनल से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिल ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया. गिल का कहना है कि उन्हें टेस्ट, वनडे और टी20 हर फॉर्मेट में बेहतर बल्लेबाज बनना है. गिल से टी20 में उनकी वापसी को लेकर सवाल पूछा गया था. इसका जवाब देते हुए गिल ने कहा, "अगर मुझे टी20 टीम में चुना जाए, तो मुझे खुशी होगी. मैं अपने खेल पर काम करना चाहता हूं. मैं लगातार टी20, वनडे और टेस्ट फॉर्मेट में बेहतर बल्लेबाज बनना चाहता हूं." क्रिकेट में कभी परफेक्ट नहीं हो सकते गिल ने आगे कहा, "आप जानते हैं कि क्रिकेट ऐसा गेम है, जहां आप कभी परफेक्ट नहीं हो सकते हैं, लेकिन जाहिर तौर पर आप उसके लिए कोशिश कर सकते हैं और मैं वही करने की कोशिश करता हूं." मानसिक रूप से कैसे रहते हैं फ्रेश? गिल ने बताया कि वह कैसे खुद को मानसिक रूप से तरो-ताजा रखते हैं? गिल ने कहा, "मुझे लगता है कि तैयारी ही मुझे मानसिक रूप से तरोताजा रखती है, यह जानना कि मुझे अगले हफ्ते, अगले कुछ हफ्तों या अगली सीरीज या अगले टूर्नामेंट में क्या करना है और उसके लिए तैयारी करना." शुभमन गिल का टी20 इंटरनेशनल करियर नजर डालें गिल के टी20 इंटरनेशनल करियर पर, तो अब तक उन्होंने फॉर्मेट में 36 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 36 पारियो में बैटिंग करते हुए गिल ने 28.03 की औसत और 138.59 के स्ट्राइक रेट से 869 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 126* रनों का रहा. अब देखना दिलचस्प होगा कि भारत की टी20 टीम में गिल की वापसी कब होती है.
    Click here to Read more
    Prev Article
    RCB vs GT Final Live Score: आज 19वें सीजन का फाइनल, बेंगलुरु और गुजरात में खिताबी 'जंग', कौन बनेगा चैंपियन; पढ़ें पल-पल की अपडेट
    Next Article
    RCB vs GT IPL Final: फाइनल में कितने रन आसानी से हो जाएंगे चेज? पहले बैटिंग करने वाली टीम को बनाने होंगे इतने रन

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment