Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    RCB vs GT के फाइनल में बारिश के कितने प्रतिशत चांस? आज नहीं हो पाया खिताबी मैच तो क्या होगा?

    2 weeks ago

    1

    0

    आज (31 मई) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच IPL 2026 का फाइनल खेला जाएगा. मैच से पहले फैंस के मन एक सवाल यह उठ रहा है कि कहीं बारिश मैच का मजा ना किरकिरा कर दे. तो आइए जानते हैं कि फाइनल में बारिश के कितने प्रतिशत चांस हैं और अगर आज बारिश के कारण मैच नहीं हो पाया, तो फिर क्या होगा? अहमदाबाद का मौसम, बारिश के कितने प्रतिशत चांस? मौसम विभाग ने अहमदाबाद के कई इलाकों में यलो अलर्ट जारी किया हुआ है. इसका मतलब है कि यह पहली चेतावनी है कि मौसम कभी भी बिगड़ सकता है. हालांकि यलो अलर्ट के साथ बारिश के चांस कम ही दिख रहे हैं. एक्यूवेदर के मुताबिक, अहमदाबाद में शाम के वक्त 2-3% ही बारिश के चांस हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि मैच के दौरान मौसम कैसा रहता है. अगर बारिश के कारण आज नहीं हुआ मैच, तो? अगर बारिश के कारण आज यानी रविवार के तय दिन पर मुकाबला नहीं हो पाता है, तो फिर क्या होगा? आपको बता दें कि फाइनल के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है. कल यानी 01 जून (सोमवार) को रिजर्व डे है. तय दिन पर मुकाबला नहीं होने की स्थिति में, मैच सोमवार को वहीं से करवाया जाएगा, जहां रोका गया था. अगर मैच शुरू हो जाता है और बीच में रोका जाता है, तो रिजर्व डे पर वहीं से शुरू होगा. मैच शुरू से दोबारा नहीं होगा. क्वालीफायर-1 के बाद फाइनल में आरसीबी और गुजरात की भिडंत बेंगलुरु ने प्वाइंट्स टेबल में पहले पायदान पर रहते हुए लीग स्टेज समाप्त किया था. गुजरात दूसरे पायदान पर रही थी. दोनों के बीच क्वालीफायर-1 मुकाबला खेला गया था. इस मैच में आरसीबी ने जीत हासिल करके फाइनल में जगह बना ली थी. हारने वाली गुजरात दूसरे क्वालीफायर में पहुंच गई थी. शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात ने क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल में जगह बनाई. अब देखना दिलचस्प होगा कि फाइनल में कौन सी टीम बाजी मारकर ट्रॉफी अपने नाम करती है. यह भी पढ़ें: बारिश से रद्द हुआ RCB और GT का फाइनल तो कौन बनेगा चैंपियन? जानें खिताबी मैच को लेकर IPL का नियम
    Click here to Read more
    Prev Article
    RCB या गुजरात, कौन जीतेगा फाइनल? रविचंद्रन अश्विन ने कर दी चैंपियन टीम की भविष्यवाणी
    Next Article
    IPL Final 2026: बारिश से रद्द हुआ RCB और GT का फाइनल तो कौन बनेगा चैंपियन? जानें खिताबी मैच को लेकर IPL का नियम

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment