साइप्रस में शूट होगी बॉलीवुड फिल्म 'इश्का', इवेंट में शामिल हुए राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडुलाइड्स
3 weeks ago
बॉलीवुड में इन दिनों फिल्म 'इश्का' को लेकर खास चर्चा हो रही है. इसकी वजह सिर्फ इसकी कहानी या स्टारकास्ट नहीं, बल्कि इसका ऐतिहासिक जुड़ाव भी है. 'इश्का' पहली ऐसी बॉलीवुड फिल्म बनने जा रही है, जिसकी शूटिंग साइप्रस में की जाएगी. फिल्म का ऐलान मुंबई के कोलाबा स्थित ताज महल पैलेस होटल में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान किया गया. इस खास मौके पर साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स भी मौजूद रहे. कार्यक्रम में फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-माने चेहरे भी नजर आए, जिनमें जावेद जाफरी, रवि किशन, श्रेया धनवंतरी, एलनाज नौरोजी, गौरव चोपड़ा, आदिति एस पोहनकर और प्रीति पाणिग्रही जैसे कलाकार शामिल हुए. फिल्म 'इश्का' एक रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा होगी. इसे अंजलि भूषण मागो ने लिखा और निर्देशित कर रही हैं. अंजलि ने अपने करियर की शुरुआत करीब 31 साल पहले करण जौहर की सुपरहिट फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में सहायक निर्देशक के तौर पर की थी. अब वह मशहूर संगीतकार जोड़ी मीत ब्रदर्स के साथ मिलकर 'यंत्रा फिल्म्स' नाम का नया प्रोडक्शन हाउस शुरू कर रही हैं. 'बेबी डॉल' और 'चिट्टियां कलाइयां' जैसे सुपरहिट गानों के लिए पहचाने जाने वाले मीत ब्रदर्स इस फिल्म के जरिए फिल्म प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रख रहे हैं.
Click here to Read more
.png)