Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    सीजफायर के बाद ईरान ने इजराइल पर फिर मिसाइलें दागीं:लेबनान में हमले के जवाब में कार्रवाई; ट्रम्प ने नेतन्याहू से पलटवार रोकने को कहा

    2 hours ago

    1

    0

    ईरान ने अप्रैल में हुए सीजफायर के बाद पहली बार इजराइल पर मिसाइल हमला किया है। ईरान ने इसे लेबनान में इजराइली हमले का जवाब बताया। ईरान के सरकारी मीडिया ने रविवार को इजराइल की ओर मिसाइलें दागे जाने की पुष्टि की। हमले के बाद इजराइल के कई इलाकों में सायरन बजे और लाखों लोग बंकरों की ओर भागे।इजराइली सेना ने कहा कि मिसाइलों को रास्ते में ही मार गिराया गया। हालांकि उत्तरी इजराइल में कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात कर तत्काल जवाबी हमला न करने को कहा। एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने दावा किया कि ट्रम्प ने फिलहाल नेतन्याहू को कार्रवाई टालने के लिए मना लिया है। इससे कुछ घंटे पहले इजराइल ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में हमला किया था, जिसमें दो लोगों की मौत और 20 लोग घायल हुए थे। यह हमला ऐसे समय हुआ जब लेबनान और इजराइल की सरकारें अमेरिकी मध्यस्थता में सीजफायर पर सहमत हुई थीं, लेकिन हिजबुल्लाह ने समझौते को खारिज कर दिया था। इजराइल पर ईरान के हमले का वीडियो… ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    West Bengal charging electronics production
    Next Article
    सीजफायर के बाद इजराइल पर ईरान का पहला मिसाइल हमला:लेबनान में कार्रवाई के जवाब में अटैक; ट्रम्प ने नेतन्याहू से पलटवार रोकने को कहा

    Related दुनिया Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment