Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Salman Khan Vs Shah Rukh Khan: अब बड़े पर्दे पर कब दिखेंगे शाहरुख खान और सलमान खान? दांव पर लगे है 700 करोड़

    1 hour ago

    1

    0

    Salman Khan Vs Shah Rukh Khan: शाहरुख खान और सलमान खान दोनों ही हिंदी सिनेमा के बड़े सुपरस्टार्स में शामिल हैं. 90 के दशक से लेकर अब तक दोनों का बॉलीवुड में जलवा जारी है. शाहरुख और सलमान दोनों ही 60 साल की उम्र पार कर चुके हैं और अब भी बड़े पर्दे पर लीड हीरो के किरदार से फैंस का दिल जीत रहे हैं. फिलहाल उनके फैंस को उनकी अपकमिंग फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. उनकी अपकमिंग फिल्मों के जरिए मेकर्स के 700 करोड़ रुपये तक दांव पर लगे हुए हैं. आइए जानते हैं कि अब ये सुपरस्टार बड़े पर्दे पर कब धूम मचाने वाले हैं? 'मातृभूमि' में नजर आएंगे सलमान खान पहले बात कर लेते हैं सलमान खान की अपकमिंग फिल्म की. तो उनकी आने वाली फिल्म का नाम 'मातृभूमि' है, जिसे पहले बैटल ऑफ गलवान नाम दिया गया था. ये फिल्म साल 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प पर बेस्ड है. इसमें सलमान कर्नल बी. संतोष बाबू (16 बिहार रेजीमेंट के कमांडिंग ऑफिसर) का किरदार निभा रहे हैं. ये भी पढ़ें: कभी चिल्लाए, कभी रोए और फिर अकेले पड़े...पिछले कुछ दिनों में इन 3 वजहों से चर्चा में रहे सलमान खान देशभक्ति की गाथा कहती हुई नजर आने वाली मातृभूमि पहले 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी, हालांकि इसकी रिलीज टल गई थी. इसकी रिलीज डेट फिलहाल फाइनल नहीं है, लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसे मेकर्स 14 अगस्त 2026 को रिलीज कर सकते हैं. इसका डायरेक्शन अपूर्व लाखिया ने किया है. फिल्म में सलमान के अपोजिट लीड रोल में चित्रांगदा सिंह नजर आने वाली हैं. फिल्म के बजट की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन, कई रिपोर्ट्स में इसका बजट 200 करोड़ रुपये से 350 करोड़ रुपये के बीच बताया गया है. ये भी पढ़ें: 'दिल से हड्डियां तोड़ने तक..', शाहरुख खान को पसंद आया 'अल्फा' का टीजर, जमकर की आलिया भट्ट की तारीफ शाहरुख खान ला रहे हैं फिल्म 'किंग' शाहरुख खान आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म 'डंकी' में नजर आए थे. ये फिल्म दिसंबर 2023 में आई थी. इसके तीन साल बाद वो सिल्वर स्क्रीन पर फिल्म 'किंग' के जरिए वापसी करेंगे. इसकी रिलीज डेट का मेकर्स ने 2025 में ही खुलासा कर दिया था. इसके टीजर में नजर आ चुका है कि शाहरुख किंग में 'जवान' और 'पठान' से भी खतरनाक एक्शन करते हुए नजर आएंगे. ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमें शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. वैसे आपको बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान और सलमान खान की कोई सीधी टक्कर नहीं है, हालांकि 2027 की शुरुआत में ये चर्चाएं जरूर होगी कि 2026 में आखिर दोनों की फिल्म में से किसने ताबड़तोड़ कलेक्शन किया और कौन दूसरे नंबर पर रहा? खैर ये तो वक्त ही बताएगा कि आगे क्या होता है?
    Click here to Read more
    Prev Article
    'डॉग वॉकर-माली बन जाऊंगा...', रिटायरमेंट पर बोले अक्षय कुमार, कही ये बड़ी बात
    Next Article
    हाईवे के सुस्त ठेकेदारों पर गिरेगा एआई का हंटर, सरकार ने सड़कों का डिजिटल एक्सरे करने के लिए उतारे एआई 'जासूस'

    Related Entertainment Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment