हाईवे के सुस्त ठेकेदारों पर गिरेगा एआई का हंटर, सरकार ने सड़कों का डिजिटल एक्सरे करने के लिए उतारे एआई 'जासूस'
4 hours from now
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने देश भर के राष्ट्रीय राजमार्गों की निगरानी और मरम्मत व्यवस्था को हाईटेक बनाने के लिए 3डी लेजर तकनीक से लैस एआई-संचालित नेटवर्क सर्वे वाहन तैनात किए हैं. ये अत्याधुनिक वाहन हाईवे पर दौड़ते हुए ही गड्ढों, दरारों और सड़क की अन्य खामियों को स्कैन कर उनका लाइव डिजिटल नक्शा तैयार कर देंगे. इस नई व्यवस्था से जहां सर्वेक्षण की दैनिक क्षमता पांच गुना तक बढ़ गई है, वहीं रिपोर्ट तैयार होने का समय महीनों से घटकर महज 10 दिन रह गया है. इस पूरे सिस्टम को एनएचएआई के एआई-आधारित डेटा लेक पोर्टल से जोड़ा गया है, जिससे लापरवाह ठेकेदारों और अधिकारियों को सीधे ऑटोमैटिक डिजिटल नोटिस जारी किए जा सकेंगे.
Click here to Read more
.png)