सुप्रीम कोर्ट में मीनाक्षी बोलीं- चुनाव आयोग ने मनमानी की:राज्यसभा चुनाव लड़ने दिया जाए, वोट नहीं मिले तो हार मंजूर
10 hours ago
दिल्ली में मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही है। इसमें मीनाक्षी नटराजन ने कहा- मामला सुप्रीम कोर्ट में है इसलिए कानूनी पक्ष पर मैं ज्यादा बात नहीं करूंगी। लेकिन एक चीज पहले से पब्लिक डोमेन में है और वह इलेक्शन कमीशन की साइट पर भी है। जिससे यह सारी बात शुरू हुई, वह यह है कि उम्मीदवार पर अगर कोई लंबित आपराधिक मामला है तो उसकी जानकारी देनी है। अगर दंडनीय अपराध में दोषी ठहराए गए हैं तो उसकी जानकारी देनी है। जाहिर है कि यह मुझ पर लागू नहीं है इसीलिए नामांकन रद्द करना गलत है। मेरे खिलाफ मात्र एक लीगल नोटिस है। उसकी पूरी जानकारी मैंने मेरे ईसीआई मेमोरेंडम में दी है। जिस पर आज तक अदालत ने संज्ञान नहीं लिया। इसको दर्ज करने के लिए कॉलम कहां था, यह क्लियरिटी होनी चाहिए। फार्म 26 में ऐसा कोई कॉलम नहीं है, जिसमें लिखा जाए कि प्राइवेट कम्पलेंट के बारे में सूचना दीजिए। अगर कोई ऐसा कॉलम होता तो हम यह सूचना जरूर देते। इसके अलावा कुछ बोलना मेरे लिए ठीक नहीं होगा। वह सुप्रीम कोर्ट की गरिमा के अनुरूप नहीं होगा क्योंकि यह डॉक्यूमेंट-एफिडेविट पब्लिक डोमेन में सबके पास है। मामले के मिनट टु मिनट के अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से जरूर गुजर जाइए…
Click here to Read more


.png)