स्पोर्ट्स अपडेट:ब्राजील के डिफेंडर वेस्ली वर्ल्डकप स्क्वॉड से बाहर, मिडफील्डर एडरसन को मिला मौका
2 hours ago
फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने से ठीक पहले पांच बार की चैंपियन ब्राजील टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। टीम के स्टार डिफेंडर और एकमात्र स्पेशलिस्ट राइट-बैक वेस्ली जांघ की चोट के कारण वर्ल्ड कप स्क्वॉड से बाहर हो गए हैं। ब्राजीलियन फुटबॉल कनफेडरेशन (CBF) ने रविवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि की। हेड कोच कार्लो एंसेलोटी ने वेस्ली की जगह अटलांटा के मिडफील्डर एडरसन को टीम में शामिल किया है। वेस्ली को शनिवार को मिस्र के खिलाफ खेले गए एक फ्रेंडली मैच के दौरान चोट लगी थी। इस मैच में ब्राजील ने 2-1 से जीत दर्ज की थी, लेकिन टीम के मुख्य खिलाड़ी की चोट ने उसकी तैयारियों को प्रभावित किया है। एडरसन सोमवार को अमेरिका में टीम के साथ जुड़ेंगे।
Click here to Read more
