Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    सिर्फ आटे से बनता है रांची का ये खास स्नैक, बच्चे भूल जाएंगे बाजार के कुरकुरे, आसान है रेसिपी

    4 hours from now

    1

    0

    रांची में लोग एक खास तरह का देसी स्नैक्स बनाते हैं, जिसे स्थानीय भाषा में देसी कुरकुरे भी कहा जाता है. यह स्वादिष्ट स्नैक मुख्य रूप से आटे से तैयार किया जाता है और लंबे समय तक खराब नहीं होता. इसे बनाना भी बेहद आसान है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में आटा लें. इसमें रिफाइंड तेल, अजवाइन, मंगरैला (कलौंजी) और स्वादानुसार नमक मिलाएं. चाहें तो धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और मिक्स मसाला भी डाल सकते हैं. इसके बाद सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर आटा गूंध लें. अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बेलन की मदद से बड़ी रोटी की तरह बेल लें. फिर चाकू से इसे अपनी पसंद के अनुसार पतले या मोटे टुकड़ों में काट लें. इसके बाद कड़ाही में तेल गर्म करें और कटे हुए टुकड़ों को सुनहरा होने तक तल लें. जब कुरकुरे अच्छी तरह फ्राई हो जाएं तो उन्हें निकाल लें. इसके ऊपर लाल मिर्च पाउडर, ओरिगैनो या अपनी पसंद के मसाले छिड़क सकते हैं.
    Click here to Read more
    Prev Article
    IND A vs AFG A Highlights, Tri-Nation Series 2026: Afghanistan win by 4 runs on DLS method
    Next Article
    डेब्यू फिल्म से बनी रातोंरात स्टार, अक्षय कुमार संग हिट रही जोड़ी, OTT पर मौजूद हैं हसीना की ये 7 धांसू फिल्में

    Related जीवन शैली Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment