Success Story: सरकारी नौकरी छोड़ी, गांव में शुरू की आधुनिक खेती, अब लाखों की कमाई कर रहे हैं विपिन
2 weeks ago
Success Story: सीधी जिले के एक युवक ने उस सोच को बदल दिया, जिसमें सरकारी नौकरी को ही सफलता की सबसे बड़ी पहचान माना जाता है. जहां हजारों युवा सरकारी नौकरी पाने के लिए वर्षों तक तैयारी करते हैं, वहीं मनकीसर गांव के रहने वाले विपिन शुक्ला ने अपनी पक्की सरकारी नौकरी छोड़कर खेती में भविष्य तलाशने का फैसला किया. आज वही फैसला उन्हें आधुनिक खेती के क्षेत्र में नई पहचान दिला रहा है. नेट हाउस तकनीक अपनाकर विपिन शुक्ला सालाना करीब 16 लाख रुपये की कमाई कर रहे हैं और आसपास के किसानों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं. विपिन शुक्ला ने एग्रीकल्चर से पढ़ाई की और इसके बाद पीएचडी भी पूरी की. पढ़ाई खत्म होने के बाद उन्होंने सरकारी नौकरी की तैयारी शुरू की. मेहनत रंग लाई और उन्हें सिंगरौली जिले में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में कृषि विशेषज्ञ की नौकरी मिल गई. इसके विपिन अपने काम से पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे. इसी दौरान उनकी मुलाकात कई प्रगतिशील किसानों से हुई. किसानों की सफलता और खेती में नई तकनीकों का इस्तेमाल देखकर विपिन का नजरिया बदल गया. उन्होंने तय किया कि अब वह खुद खेती में कुछ नया करेंगे और गांव में रहकर आधुनिक खेती को बढ़ावा देंगे.
Click here to Read more
.png)