Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    तेजस प्रोजेक्ट में बड़ा फर्जीवाड़ा, HAL ने हैदराबाद की कंपनी के खिलाफ दर्ज कराई FIR, देश की सुरक्षा से बड़ा खिलवाड़

    47 minutes from now

    1

    0

    सरकारी रक्षा कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने अपने महत्वाकांक्षी तेजस एमके-1ए लड़ाकू विमान कार्यक्रम से जुड़े एक कथित फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए हैदराबाद स्थित कंपनी TEC Aero Devices के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. कंपनी पर स्पेयर पार्ट्स की आपूर्ति के दौरान 199 फर्जी टेस्ट रिपोर्ट जमा करने का आरोप है. HAL के एयरक्राफ्ट डिवीजन के डिप्टी जनरल मैनेजर रानू गुप्ता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार TEC Aero Devices को 28 मार्च 2022 से कुल 18 परचेज ऑर्डर जारी किए गए थे. ये ऑर्डर LCA-83 Mk-1A (तेजस एमके-1ए) परियोजना के तहत विभिन्न पुर्जों की आपूर्ति के लिए दिए गए थे. शिकायत में कहा गया है कि कंपनी ने आवश्यक सैंपल, टेस्ट रिपोर्ट और अन्य दस्तावेज जमा करने के बाद 35 श्रेणियों के कुल 172 पुर्जों के निर्माण के लिए HAL से स्वीकृति प्रमाण पत्र प्राप्त किए थे. परचेज ऑर्डर की शर्तों के अनुसार थोक आपूर्ति के समय कंपनी को संबंधित पुर्जों की मूल टेस्ट रिपोर्ट भी जमा करनी थी. TEC Aero Devices ने सौंपा माफीनामाHAL को उस समय शक हुआ जब गुणवत्ता नियंत्रण विभाग ने कंपनी से टेन्साइल स्ट्रेंथ, हार्डनेस, ब्रेक लोड, शियर टेस्ट, नॉन-डिस्ट्रक्टिव टेस्टिंग (NDT), माइक्रोस्ट्रक्चर और सॉल्ट स्प्रे टेस्ट से जुड़ी मूल रिपोर्टें मांगीं. कंपनी इन रिपोर्टों को प्रस्तुत करने में विफल रही है. लगातार फॉलोअप के बाद TEC Aero Devices के प्रतिनिधियों ने HAL कार्यालय का दौरा किया और 22 नवंबर 2023 को एक माफीनामा सौंपा, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया कि Axis Inspection Solutions, Hyderabad के नाम से दो गलत रिपोर्ट जमा की गई थीं. इसके बाद HAL ने मामले की गहन जांच शुरू की. 29 नवंबर 2023 को HAL की एक ऑडिट टीम ने Axis Inspection Solutions में जांच की. ऑडिट के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि TEC Aero Devices द्वारा जमा की गई 199 में से एक भी टेस्ट रिपोर्ट Axis Inspection Solutions द्वारा जारी नहीं की गई थी. जांच में पता चला कि फरवरी 2023 से सितंबर 2023 के बीच आठ महीनों की अवधि में जमा की गई सभी 199 टेस्ट रिपोर्ट फर्जी थीं. नकली रिपोर्ट तैयार कर जमा करने का आरोपAxis Inspection Solutions ने भी HAL को लिखित रूप से सूचित किया कि TEC Aero Devices ने उनकी कंपनी के नाम और हस्ताक्षरों का दुरुपयोग करते हुए नकली रिपोर्ट तैयार कर जमा की थीं. फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद HAL ने TEC Aero Devices के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे 10 मार्च 2027 तक तीन वर्षों के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया. HAL ने यह भी स्पष्ट किया कि संबंधित अवधि तक कंपनी को किसी प्रकार का वित्तीय भुगतान नहीं किया गया था. इसके अलावा, Axis Inspection Solutions के पत्र के आधार पर TEC Aero Devices को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया. हालांकि, 20 दिसंबर 2023 को कंपनी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए मामले में नरमी बरतने की अपील की. इसके बावजूद HAL ने 6 जनवरी 2024 को कंपनी को स्वीकृत आपूर्तिकर्ताओं की सूची से हटाने का निर्णय लिया. मामले को लेकर HAL के भीतर कई दौर की बैठकें हुईं और आखिरकार कंपनी के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई शुरू करने का फैसला लिया गया. आंतरिक प्रक्रियाओं के चलते शिकायत दर्ज करने में कुछ देरी हुई, लेकिन अब HAL ने TEC Aero Devices के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है. ये भी पढ़ें Karnataka Lakshmi Scheme: 1.48 लाख मुर्दों के खाते में 2-2 हजार डालती रही सिद्धारमैया सरकार, अब डीके ने लिया एक्शन
    Click here to Read more
    Prev Article
    'अभी और 4 राज्यसभा सांसद इस्तीफा देंगे...', अभिषेक बनर्जी पर जमकर बरसे रिजू दत्ता, लगाए गंभीर आरोप
    Next Article
    Tamil Nadu Power Outage: एक्टर विजय की TVK सरकार के सामने सबसे बड़ा संकट, मानसून के आते ही अघोषित बिजली कटौती से पूरा राज्य अंधेरे में, जनता सड़कों पर

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment