तेल का प्रोडक्शन बढ़ाएंगे खाड़ी देश! क्या पेट्रोल-डीजल के दाम हो जाएंगे धड़ाम? समझिए पूरा खेल
4 hours from now
खाड़ी क्षेत्र में जारी तनाव के बीच दुनिया की नजर ओपेक प्लस (OPEC+) की अहम बैठक पर टिकी हुई है. उम्मीद की जा रही है कि संगठन तेल उत्पादन बढ़ाने का ऐलान कर सकता है, लेकिन बाजार के जानकार मानते हैं कि इससे कीमतों में बड़ी राहत मिलने की संभावना कम है. वजह साफ है. एक तरफ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते तेल सप्लाई प्रभावित हो रही है, दूसरी तरफ कई सदस्य देश उत्पादन बढ़ाने की स्थिति में ही नहीं हैं. ऐसे में कागज पर उत्पादन बढ़ाने और वास्तविक बाजार में तेल पहुंचाने के बीच बड़ा अंतर दिखाई दे रहा है. यही कारण है कि तेल बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है और निवेशकों से लेकर आयातक देशों तक सभी की नजर इस बैठक के नतीजों पर लगी हुई है.
Click here to Read more
.png)