ट्राई सीरीज- 32 ओवर में इंडिया-ए का स्कोर 143/6:सूर्यांश-अनुकूल क्रीज पर, श्रीलंका-ए के विजयकांत वियास्कंथ को 2 विकेट
10 hours ago
वनडे ट्राई सीरीज का चौथा मैच इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच दांबुला में खेला जा रहा है। रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका-ए टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। भारतीय टीम ने 32 ओवर में 6 विकेट पर 143 रन बना लिए हैं। सूर्यांश शेडगे और अनुकूल रॉय क्रीज पर हैं। आयुष बडोनी (15 रन) को वानुजा सहन ने LBW कर दिया। विजयकांत वियास्कंथ ने निशांत सिंधु (6 रन) और ऋतुराज गायकवाड (37 रन) को पवेलियन भेजा। कुगदास मथुलन ने तिलक वर्मा (23 रन) को कैच आउट कराया। पावरप्ले में प्रभसिमरन सिंह 11 रन और वैभव सूर्यवंशी 21 रन बनाकर आउट हुए। वैभव को श्रीलंकाई कप्तान सहान अराचिगे ने वानुजा सहन के हाथों कैच कराया। वैभव ट्राई सीरीज में फिफ्टी नहीं लगा सके वैभव इस ट्राई सीरीज में एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके हैं। उन्होंने श्रीलंका-ए के खिलाफ पिछले मैच में 14 और अफगानिस्तान के खिलाफ 22 गेंद पर 44 रन बनाए थे। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इंडिया-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, अरशद खान, विपराज निगम और यश ठाकुर। श्रीलंका-ए: निरोशन डिकवेला ( विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, विशेन हलाम्बेग, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), अहान विक्रमसिंघे, सहान अराचिगे (कप्तान), वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, कुगदास मथुलन, चमिका करुणारत्ने और मोहम्मद शिराज।
Click here to Read more
