ट्राई सीरीज- इंडिया-ए ने 5वां विकेट गंवाया:गायकवाड के बाद सिंधू आउट, श्रीलंका-ए के विजयकांत वियास्कंथ को दूसरा विकेट
10 hours ago
वनडे ट्राई सीरीज का चौथा मैच इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच दांबुला में खेला जा रहा है। रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका-ए टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। भारतीय टीम ने 24 ओवर में 4 विकेट पर 123 रन बना लिए हैं। आयुष बडोनी क्रीज पर हैं। निशांत सिंधु 6 और ऋतुराज गायकवाड 37 रन बनाकर आउट हुए। दोनों को विजयकांत वियास्कंथ ने पवेलियन भेजा। इससे पहले कुगदास मथुलन ने तिलक वर्मा (23 रन) को कैच आउट कराकर फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक की। पावरप्ले में प्रभसिमरन सिंह 11 रन और वैभव सूर्यवंशी 21 रन बनाकर आउट हुए। वैभव को श्रीलंकाई कप्तान सहान अराचिगे ने वानुजा सहन के हाथों कैच कराया। वैभव ट्राई सीरीज में फिफ्टी नहीं लगा सके वैभव इस ट्राई सीरीज में एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके हैं। उन्होंने श्रीलंका-ए के खिलाफ पिछले मैच में 14 और अफगानिस्तान के खिलाफ 22 गेंद पर 44 रन बनाए थे। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इंडिया-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, अरशद खान, विपराज निगम और यश ठाकुर। श्रीलंका-ए: निरोशन डिकवेला ( विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, विशेन हलाम्बेग, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), अहान विक्रमसिंघे, सहान अराचिगे (कप्तान), वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, कुगदास मथुलन, चमिका करुणारत्ने और मोहम्मद शिराज।
Click here to Read more
