ट्राई सीरीज- इंडिया-ए Vs अफगानिस्तान-ए मैच:AFG ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, दांबुला में आज 50% बारिश के आसार
8 hours ago
श्रीलंका में चल रही ट्राई नेशन वनडे सीरीज का दूसरा मैच इंडिया-ए और अफगानिस्तान-ए के बीच खेला जा रहा है। दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में अफगानिस्तान-ए टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। भारत-ए ने अपने पहले मैच में श्रीलंका-ए को 8 रन से हराया था। उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड ने शतक लगाया था। कप्तानी तिलक वर्मा कर रहे हैं। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका के खिलाफ 14 रन बनाकर आउट हो गए थे। दोनों टीमों के पॉसिबल प्लेइंग-XI भारत-ए: तिलक वर्मा (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, आयुष बदोनी, अनुकूल रॉय, अरशद खान, विपराज निगम, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज। अफगानिस्तान-ए: इमरान मीर (कप्तान), हसन इसाखिल, खालिद तनावल, एजाज अहमदजई, बहीर शाह, फैसल खान, फारमान सफी, शम्स उर रहमान, नूर रहमान और जहीर पक्तीन, फरीदून दाऊदजई।
Click here to Read more

.png)