ट्राई सीरीज- वैभव सूर्यवंशी 44 रन बनाकर आउट:9 चौके लगाए; अफगानिस्तान-ए के खिलाफ इंडिया-ए का स्कोर 82/1
8 hours ago
श्रीलंका में चल रही ट्राई नेशन वनडे सीरीज का दूसरा मैच इंडिया-ए और अफगानिस्तान-ए के बीच खेला जा रहा है। दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में अफगानिस्तान-ए टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। इंडिया-ए ने 8 ओवर में एक विकेट पर 82 रन बना लिए हैं। प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या क्रीज पर हैं। वैभव सूर्यवंशी 22 बॉल पर 44 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 9 चौके लगाए। वैभव को अब्दुल्लाह अहमदजई ने कैच आउट कराया। दोनों टीमों के प्लेइंग-XI इंडिया-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, अरशद खान, विपराज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज। अफगानिस्तान-ए: इमरान मीर (कप्तान), हसन इसाखिल, खालिद तनिवाल, इजाज अहमद अहमदजई, बहीर शाह, इशाक रहीमी (विकेटकीपर), खलिल गुरबाज, जहिर खान, अब्दुल्लाह अहमदजई, मोहम्मद इब्राहिम और फरमनुल्लाह सफी।
Click here to Read more
.png)
