ट्राई सीरीज-वैभव सूर्यवंशी ने 14 बॉल पर 21 रन बनाए:अराचिगे ने कैच आउट कराया; श्रीलंका-ए के खिलाफ इंडिया-ए का स्कोर 30/1
10 hours ago
वनडे ट्राई सीरीज का चौथा मैच इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच दांबुला में खेला जा रहा है। रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका-ए टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। भारतीय टीम ने 2 ओवर में बिना नुकसान के 17 रन बना लिए हैं। प्रभसिमरन सिंह और वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर हैं। 15 साल वैभव सूर्यवंशी ने चमिका गुणासेकरा के ओवर में 3 बाउंड्री लगाई। इनमें दो चौके और एक छक्का शामिल रहा। फाइनल पहुंचने के लिए भारत का यह मैच जीतना जरूरी है। सूर्यवंशी ने श्रीलंका-ए के खिलाफ पिछले मैच में 14 और अफगानिस्तान के खिलाफ 22 गेंद पर 44 रन बनाए थे। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इंडिया-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, अरशद खान, विपराज निगम और यश ठाकुर। श्रीलंका-ए: निरोशन डिकवेला ( विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, विशेन हलाम्बेग, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), अहान विक्रमसिंघे, सहान अराचिगे (कप्तान), वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, कुगदास मथुलन, चमिका करुणारत्ने और मोहम्मद शिराज।
Click here to Read more
