Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Tarot Rashifal 15 June 2026: मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों के चमकेंगे सितारे, कर्क व सिंह राशि के जातक रहें बेहद सावधान! पढ़ें टैरो राशिफल

    9 hours ago

    1

    0

    Tarot Rashifal 15 June 2026: टैरो रीडिंग, सोमवार का दिन मेष, मिथुन और वृषभ राशि के जातकों के लिए आर्थिक मजबूती और अटके कामों को पूरा करने के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है. मेष राशि के लोगों को आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति की मदद से रुका हुआ धन वापस मिलेगा, वहीं मिथुन राशि के जातकों के घर में हर्षोल्लास और उत्सव का माहौल रहेगा. वृषभ राशि के जातक अपने गजब के पराक्रम से बिगड़े हुए कामों को भी सफलतापूर्वक बना लेंगे. दूसरी ओर, कर्क, सिंह और तुला राशि के जातकों को आज अत्यधिक क्रोध, करीबियों से लेन-देन और अचानक होने वाले खर्चों के प्रति विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. प्रसिद्ध टैरो एक्सपर्ट नीतिका शर्मा (अजमेर) के कार्ड विश्लेषण से जानें, आज आपकी राशि के भाग्यफल में क्या खास है. मेष टैरो राशिफल टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों की आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी. साथ ही आपके अंदर आत्मविश्वास भी पहले से अधिक देखने को मिलेगा. आज का दिन आर्थिक मामलों में अच्छा रहने वाला है. आपको अपना रुका हुआ धन मिल सकता है. आपको समाज में सम्मान मिलेगा. व्यापारी आज अपने किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं. वृषभ टैरो राशिफल टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के जातकों को आज आपको घर और बाहर दोनों ही जगहों पर अधिक प्रतिस्पर्धी का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही आपके पराक्रम से बिगड़े कार्य भी सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे. परिवार में मतभेद उभरेंगे. मिथुन टैरो राशिफल टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहने वाला है. आपको सलाह है कि अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा रोचक बनाएं. समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा. कर्क टैरो राशिफल टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशि के लोगों को फिलहाल, अपने क्रोध और जलन पर काबू रखना होगा. साथ ही आपको सलाह है कि कामकाज में जल्दबाजी न करें. जल्दबाजी से काम करने से नुकसान की आशंका है. यह समय संतान के लिए भी हितकारी नहीं है. सिंह टैरो राशिफल टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के जातक ऐसा कोई कार्य न करें जो आपको बोझ लगें. आपका किसी बात को लेकर अनावश्यक विवाद हो सकता है. आप अपने किसी नजदीकी सहयोगी के कारण परेशानी में पड़ सकते है, ध्यान रखे. कन्या टैरो राशिफल टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के लोगों को आज कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती है. यह यात्रा या तो ऑफिस के काम से संबंधित हो सकती है या फिर किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए हो सकती हैं. कुछ लोग धार्मिक चर्चा में अपना समय व्यतीत करेंगे. तुला टैरो राशिफल टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि के लोगों को फिलहाल, आर्थिक मामलों में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है. आज आप-अपने परिचितों के साथ लेन-देन में सावधानी बरतें वरना बाद में संबंधों में गिरावट आ सकती है, मकान वाहन पर खर्च के योग बन रहे है. वृश्चिक टैरो राशिफल टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के नौकरीपेशा और व्यवसाय में लेन-देन पर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी. कार्य स्थल में साथियों के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे. धनु टैरो राशिफल टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों को आज शिक्षा प्रतियोगिता और संतान की ओर से संतोषजनक परिणाम प्राप्त हो सकेंगे, परिवार में किसी के प्रति अकारण क्रोध आ सकता है. मकर टैरो राशिफल टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशि के लोगों को रोजमर्रा के मामलों में बेवजह की बहस से बचकर रहने की जरूरत है. आपका अपने सहयोगियों के साथ विवादों और झगड़े को जन्म दे सकती है, ध्यान रहे जो लोग समय के साथ चलते है, उन्हे समस्यायें उलझाती नहीं है. कुंभ टैरो राशिफल टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों को आज महत्वाकांक्षा या काम पर दिशा की कमी महसूस कर सकते हैं. आपको ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है. अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा. मीन टैरो राशिफल टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि के लोगों का आज कई समस्याओं या मतभेदों से आमना-सामना होगा जिसके कारण आप असहज महसूस करेंगे. अनावश्यक वाद-विवाद से बचें. ये भी पढ़ें: Kal Ka Rashifal 15 June 2026: गाड़ी चलाते समय मेष और वृश्चिक राशि वाले बरतें विशेष सावधानी, जानें सोमवार का राहुकाल समय और कल का राशिफल Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
    Click here to Read more
    Prev Article
    Libra Horoscope: कम उम्र में अमीर बनने की चाहत? जानें तुला राशि और तुला लग्न वालों का सबसे बड़ा रहस्य
    Next Article
    Kal Ka Rashifal 15 June 2026: गाड़ी चलाते समय मेष और वृश्चिक राशि वाले बरतें विशेष सावधानी, जानें सोमवार का राहुकाल समय और कल का राशिफल

    Related ज्योतिष Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment