ट्विशा केस- गिरिबाला और समर्थ को लेकर घर पहुंची CBI:80 किलो की डमी को फंदे पर लटका कर रीक्रिएट किया सीन
2 weeks ago
भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस की जांच कर रही सीबीआई टीम सोमवार (1 जून) को पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ को लेकर घर पहुंची। यहां 80 किलो वजन की डमी को फंदे पर लटका कर और उतार कर घटना की परिस्थितियों को समझने की कोशिश की। सीबीआई यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के समय क्या हुआ था और उपलब्ध तथ्यों का घटना स्थल से कितना मेल बैठता है। FIR के बाद तीन दिन भोपाल में रहा समर्थ उधर समर्थ की फरारी को लेकर सीबीआई को पता चला है कि 15 मई को एफआईआर दर्ज होने के बाद समर्थ तत्काल शहर नहीं छोड़ पाया था। करीब तीन दिन भोपाल में ही रहा। इसके बाद वह जबलपुर पहुंचा, जहां उसने करीब पांच दिन तक फरारी काटी। अब सीबीआई इस पूरी अवधि के दौरान उसकी गतिविधियों, संपर्कों और उसे मिली संभावित मदद की पड़ताल कर रही है। गर्भपात को लेकर डॉक्टर से भी होगी पूछताछ सीबीआई ने इस मामले में उस डॉक्टर को भी तलब किया है, जिसने ट्विशा को गर्भपात की सलाह दी थी। इसी के साथ ट्विशा का शव देखने से लेकर उसे फंदे से उतारने और अस्पताल तक पहुंचाने की डिटेल जानकारी हासिल की जा रही है। समर्थ ट्विशा की मौत को आत्महत्या तो बता रहा है, लेकिन उसके कारणों के संबंध में ठोस जवाब नहीं दे रहा। वह गर्भपात के बाद ट्विशा के डिप्रेशन में आकर आत्मघाती कदम उठाने की बात कह रहा है। आत्महत्या या हत्या? साक्ष्यों की हो रही पड़ताल ट्विशा शर्मा की मौत के बाद से ही यह मामला आत्महत्या और हत्या के बीच उलझा हुआ है। समर्थ जहां लगातार इसे आत्महत्या बता रहा है, वहीं जांच एजेंसी मौत से पहले की परिस्थितियों, दोनों के संबंधों, कथित मारपीट और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की पड़ताल कर रही हैं। सीबीआई का फोकस इस बात पर भी है कि यदि यह आत्महत्या थी तो इसके पीछे तत्काल कारण क्या थे और यदि नहीं, तो घटनाक्रम क्या रहा। फरारी के दौरान मददगार की खोज सीबीआई अब उन लोगों की पहचान में जुटी है जिन्होंने एफआईआर दर्ज होने के बाद समर्थ की प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से मदद की हो सकती है। जांच में उसके मोबाइल संपर्क, लोकेशन, बैंकिंग ट्रांजेक्शन और डिजिटल चैट खंगाली जा रही हैं। यदि किसी व्यक्ति की भूमिका फरारी में सहयोग देने की पाई जाती है तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। घटनास्थल से अस्पताल तक की जोड़ रहे कड़ियां सीबीआई समर्थ से यह भी पूछताछ कर रही है कि उसने सबसे पहले ट्विशा को किस स्थिति में देखा। उसे फंदे से किसने उतारा, उस समय घर में कौन-कौन मौजूद था और अस्पताल ले जाने तक क्या-क्या हुआ। सीबीआई इन बयानों का इलेक्ट्रॉनिक और फोरेंसिक साक्ष्यों से मिलान कर रही है ताकि घटनाक्रम की सटीक टाइमलाइन तैयार की जा सके। साक्षयों से छेड़छाड़ और मौत से पूर्व ट्विशा के साथ मारपीट के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। जांचकर्ता उसके मोबाइल फोन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), डिजिटल चैट, बैंकिंग ट्रांजेक्शन और लोकेशन हिस्ट्री का विश्लेषण कर रहे हैं। इससे यह जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसने फरारी के दौरान कहां-कहां ठहराव किया और उसके लिए व्यवस्थाएं किसने कीं। केस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… ट्विशा केस-CBI के सवालों से घबराईं पूर्व जज गिरिबाला सिंह:एंग्जाइटी-घबराहट की शिकायत की; सीसीटीवी, बॉडी पर चोटों के निशान को लेकर जवाब तलब ट्विशा केस- गिरिबाला बोलीं-गलती हुई…मां-बेटे बताएंगे फांसी से कैसे उतारा:सीबीआई पूछेगी- गिरफ्तारी से क्यों डरीं, कसूर नहीं तो बेटा फरार क्यों हुआ ट्विशा केस- गिरफ्तार रिटायर्ड जज का आखिरी फैसला सुर्खियों में:फैज कुरैशी हत्याकांड में आरोपी बरी; कोर्ट ने कहा-FSL रिपोर्ट से संलिप्तता साबित नहीं हुई ट्विशा केस-सास और पति 5 दिन की CBI रिमांड पर:आमने-सामने बैठाकर पूछताछ होगी; एक्ट्रेस के आखिरी घंटों का वर्चुअल रीक्रिएशन करेंगे शादी में रिश्तेदारों ने कहा था-घर की जज ट्विशा होगी:सोशल मीडिया पर सामने आया वेडिंग ट्रेलर, समर्थ से मजाक करती दिखीं
Click here to Read more

