Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    दिल के खुश रखने को गालिब....कांग्रेस ने शेयर किया नेहरू-मोदी का कार्टून; 12 साल पूरे होने पर कसा तंज

    1 hour ago

    1

    0

    Congress Share Cartoon About Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने12 साल पूरे करने और देश के सबसे ज्यादा दिन तक निर्वाचित रहने वाले पीएम बनने और देश विदेश से मिल रही तारीफ के बीच अब कांग्रेस ने करारा तंज कसा है. बकायदा एक कार्टून भी शेयर किया है, जिस पर एक वाक्य भी लिखा हुआ है. कांग्रेस ने इस को रात 9 बजे अपने सोशल मीडिया पर जारी किया है. क्या है कांग्रेस के इस पोस्ट में ? इस पोस्ट को कांग्रेस के औपचारिक सोशल मीडिया हेंडल पर जारी किया गया है. इस पोस्ट में एक कार्टून है. इसमें नेहरू जी का कद बड़ा बताया है, और पीएम नरेंद्र मोदी का कद छोटा बताया है. साथ ही एक कैप्शन लिखते हुए कहा है कि दिल के खुश रखने को ‘गालिब’ ये ख्याल अच्छा है. साथ ही एक आंख मारने वाली इमोजी भी लगाई है. इस कैरिकेचर में नरेंद्र मोदी, पूर्व पीएम नेहरू की ओर ऊपर देखकर कह रहा है कि नेहरू जी मैंने आपका रिकॉर्ड तोड़ दिया है. View this post on Instagram A post shared by Congress (@incindia) यह भी पढ़ें: टीएमसी के 19 बागी सांसदों की लिस्ट आयी सामने, सयानी घोष-शत्रुघ्न सिन्हा समेत जानें किस-किसका नाम इस मामले में नेहरू अभी भी आगेबता दें, प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को केंद्र सरकार के प्रमुख के तौर पर 12 साल पूरे किए. चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर 4,399 दिनों के कार्यकाल के साथ उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया. अगर 1947 से 1952 तक के उस दौर को भी जोड़ा जाए, जब जवाहरलाल नेहरू बिना आम चुनाव के प्रधानमंत्री थे, तो उनका कुल कार्यकाल 6,131 दिनों का बनता है. इसलिए कुल कार्यकाल के मामले में नेहरू अब भी आगे हैं, जबकि निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार कार्यकाल में मोदी ने नया रिकॉर्ड बनाया है. ये भी पढ़ें : 'कांग्रेस ने देश से किया विश्वासघात, 2014 से बढ़ा विकास', 12 साल पूरे होने पर क्या बोले PM मोदी, 10 बड़ी बातें
    Click here to Read more
    Prev Article
    78 साल पुराना सपना हुआ साकार, जोजीला टनल से बदलेगी लद्दाख की तस्वीर, जानें कैसे पर्यटन-कारोबार को मिलेगी रफ्तार
    Next Article
    जेवर एयरपोर्ट पर विमान की सफल लैंडिंग और टेकऑफ, ग्राउंड सिस्टम का टेस्ट पूरा, जानें कब से कर सकेंगे यात्रा

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment