Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    दिल्ली ब्लास्ट के लिए आतंकियों ने यूट्यूब-ChatGPT का इस्तेमाल किया:रॉकेट कैसे बनाएं, मिक्सचर रेशियो जैसे सवाल पूछे; 7500 पेज की NIA चार्जशीट में खुलासा

    3 weeks ago

    1

    0

    दिल्ली के लाल किला के पास कार ब्लास्ट मामले की NIA जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। एजेंसी की चार्जशीट के मुताबिक, अल-कायदा से जुड़े आतंकियों ने टेरर इंजीनियरिंग के लिए ChatGPT और YouTube जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया था। आतंकियों ने ‘रॉकेट कैसे बनाएं और मिक्सचर किस रेशियो में होना चाहिए’ जैसे सवाल सर्च किए। जांच में रॉकेट IED, ड्रोन और विस्फोटक तैयार करने की साजिश का भी खुलासा हुआ है। NIA ने 14 मई को स्पेशल कोर्ट में 7500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। रविवार को इससे जुड़ी जानकारी न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट में सामने आई। इसमें बताया गया कि 10 नवंबर 2025 को दिल्ली में कार ब्लास्ट के पीछे AQIS (Al-Qaida in the Indian Subcontinent) से जुड़े मॉड्यूल का हाथ था। धमाके में 11 लोगों की मौत हुई थी और कई घायल हुए थे। NIA की चार्जशीट में हमले के मुख्य आरोपी पुलवामा निवासी डॉ. उमर-उन-नबी का भी नाम है, जिसकी कार ब्लास्ट में मौत हुई थी। वह हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर रह चुका था। NIA चार्जशीट में 5 बड़े खुलासे… 1. अल-कायदा से जुड़े मॉड्यूल का खुलासा 2. डॉक्टरों ने IED बनाने में की मदद 3. YouTube और ChatGPT से सीखा बम बनाना 4. ड्रोन अटैक की साजिश थी, ऑनलाइन खरीदे गए पार्ट्स 5. रेड फोर्ट ब्लास्ट में इस्तेमाल हुआ TATP विस्फोटक UN का दावा- दिल्ली ब्लास्ट की जिम्मेदारी जैश ने ली यूनाइटेड नेशन सिक्योरिटी काउंसिल (UNSC) की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद (JeM) ने ली है। रिपोर्ट में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भी जिक्र है। जिसमें कहा गया है कि पहलगाम हमले में शामिल तीनों आतंकी भी मारे जा चुके हैं। यह रिपोर्ट UNSC की 1267 सेंक्शंस कमेटी को सौंपी गई है। कमेटी ISIS, अल-कायदा जैसे आतंकी संगठनों पर नजर रखती है। ---------------- ये खबर भी पढ़ें… आतंकी बाबरी का बदला लेना चाहते थे:देशभर में 32 कारों से धमाके की साजिश थी; दिल्ली कार ब्लास्ट इसी का हिस्सा था लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए धमाके की जांच में 13 नवंबर को बड़ा खुलासा हुआ। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आतंकी 6 दिसंबर, यानी बाबरी मस्जिद ढहाए जाने की बरसी के दिन दिल्ली समेत कई जगह धमाके करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने 32 कारों का इंतजाम किया था। इनमें बम और विस्फोटक सामग्री भरकर धमाके किए जाने थे। दिल्ली कार ब्लास्ट भी इसी का हिस्सा था। पूरी खबर पढ़ें… जैश-ए-मोहम्मद ने पहली बार महिला आतंकियों की यूनिट बनाई:मसूद अजहर की बहन सादिया कमान संभालेगी; पति ऑपरेशन सिंदूर में मारा गया था पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) ने पहली बार महिला आतंकियों की एक अलग यूनिट बनाई है। इसका नाम 'जमात-उल-मोमिनात' रखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी जानकारी ग्लोबल आतंकी मौलाना मसूद अजहर के नाम से जारी एक लेटर के जरिए सामने आई। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    PIL seeks CBI probe into Cockroach Janta Party activities, alleges misuse of court remarks
    Next Article
    फर्जी कागज, लग्जरी कारें और करोड़ों का लोन… बरेली में बाप-बेटे का बैंक फ्रॉड बेनकाब

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment