Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Traditional Rajasthani Food: एसी और कोल्ड ड्रिंक नहीं... इस देसी तरीके से गर्मी को मात देते हैं राजस्थान के लोग

    8 hours ago

    1

    0

    How Rajasthan People Beat Extreme Heat Naturally: देश के कई हिस्सों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है, लेकिन राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों में हालात और भी चुनौतीपूर्ण हैं. बाड़मेर, जैसलमेर और बीकानेर जैसे जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है. जहां एक तरफ लोग गर्मी से राहत पाने के लिए एसी, कूलर और कोल्ड ड्रिंक्स का सहारा लेते हैं, वहीं राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में आज भी एक पारंपरिक देसी उपाय बेहद लोकप्रिय है. इसका नाम है 'राबड़ी'. चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं. क्या है राजस्थानी रबड़ी? उत्तर भारत में राबड़ी का नाम सुनते ही मीठी मिठाई की तस्वीर सामने आती है, लेकिन राजस्थान की यह राबड़ी उससे बिल्कुल अलग होती है. यह एक नमकीन और पौष्टिक पारंपरिक व्यंजन है, जिसे बाजरा या ज्वार के आटे और छाछ से तैयार किया जाता है. रेगिस्तानी इलाकों में रहने वाले लोग इसे गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने और ऊर्जा बनाए रखने का नेचुरल तरीका मानते हैं. राजस्थान में लाइफस्टाइल का एक हिस्सा राजस्थान के पश्चिमी जिलों में राबड़ी सिर्फ एक भोजन नहीं बल्कि स्थानीय लाइफस्टाइल का हिस्सा है. वर्षों से लोग दोपहर के खाने में इसका सेवन करते आ रहे हैं. माना जाता है कि यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है और तेज गर्मी के असर को कम करने में भी सहायक होती है. बदलते दौर में जहां बाजार में तरह-तरह के एनर्जी ड्रिंक्स और पैकेज्ड पेय पदार्थ उपलब्ध हैं, वहीं कई परिवार अब भी इस पारंपरिक व्यंजन पर भरोसा करते हैं. ग्रामीणों का कहना है कि राबड़ी पीने या खाने के बाद शरीर में ठंडक महसूस होती है और लंबे समय तक ताजगी बनी रहती है. कैसे बनती है राजस्थानी रबड़ी? राबड़ी बनाने की विधि भी बेहद आसान है. इसके लिए दो चम्मच बाजरा या ज्वार का आटा, दो कप छाछ, थोड़ा पानी और स्वादानुसार नमक लिया जाता है. सबसे पहले आटे को पानी में अच्छी तरह घोलकर धीमी आंच पर पकाया जाता है. इसके बाद इसमें धीरे-धीरे छाछ मिलाई जाती है और लगातार चलाते हुए पकाया जाता है. जब मिश्रण हल्का गाढ़ा हो जाए तो इसमें नमक डाल दिया जाता है; कुछ लोग स्वाद बढ़ाने के लिए जीरा या हरी मिर्च भी मिलाते हैं. इसे भी पढ़ें- Summer Superfood Sattu: पीएम मोदी ने भीषण गर्मी से बचने के लिए सत्तू को बताया रामबाण, शेफ कुणाल कपूर ने बताई रेसिपी हेल्थ के लिए भी फायदेमंद स्थानीय लोगों का मानना है कि यह पारंपरिक व्यंजन डाइजेशन को बेहतर रखने में मदद करता है. इसके अलावा इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को जरूरी ऊर्जा भी प्रदान करते हैं. यही वजह है कि भीषण गर्मी के दिनों में राबड़ी आज भी राजस्थान के गांवों में सबसे पसंदीदा भोजन में शामिल है. इसे भी पढ़ें- Rice Breakfast Recipes: रात को बचे चावल से बना सकते हैं बेहतरीन नाश्ता, उंगलियां चाट-चाटकर खाएंगे बच्चे
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज का राशिफल 11 जून: लक्ष्मी योग कई राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां, बढ़ेगा धन का आवक
    Next Article
    पाकिस्तान के यार के पास मौत की उड़न तश्तरी, 150 KM दूर बैठा टागरेट खल्लास, AKINCI ड्रोन अब बन गए फ्लाइंग टैंक

    Related जीवन शैली Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment