UP Government Scheme: पशुपालकों के लिए खुशखबरी! स्वदेशी गाय पालन पर 15 हजार तक इंसेंटिव, ऐसे उठाए योजना का लाभ
3 hours ago
UP Government Scheme Update: अगर आप भी कभी गांव जाते होंगे तो आपने भी देखा होगा कि गांव-देहात में आज भी लाखों लोग पशुपालन पर निर्भर हैं. गाय पालन ही उनकी आमदनी का बड़ा जरिया है. अगर आप भी स्वदेशी नस्ल की गायें पालते हैं और दूध बेचकर या डेयरी से कमाई करते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. सरकार की नई योजना के तहत अब स्वदेशी गायों के पालन पर आपको सीधा आर्थिक लाभ मिल सकता है. खास बात तो यह है कि इससे आपकी कमाई और भी बढ़ सकती है. बता दें कि यूपी सरकार की मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना के तहत पशुपालकों को आर्थिक सहायता दी जा रही है. इसका मकसद राज्य में स्वदेशी गायों को बढ़ावा देना और दूध उत्पादन को बढ़ाना है. मेट्रो कार्ड में कितना रख सकते हैं बैलेंस, कितने साल तक रहता है वैलिड? जानें सबकुछ कौन सी गायों पर मिलेगा लाभ? इस योजना के तहत कुछ खास स्वदेशी नस्ल की गायों को शामिल किया गया है जैसे... गिर साहीवाल थारपारकर हरियाणा गंगातीरी ध्यान दें, अगर यह गायें सरकार के तय किए गए दूध उत्पादन मानकों को पूरा करती हैं तो पशुपालकों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. इंसेंटिव राशि कितनी मिलेगी? इस योजना के तहत पशुपालकों को 10 हजार से 15 हजार तक की मदद राशि दी जाएगी. सबसे जरूरी बात यह है कि राशि गाय की दूध उत्पादन क्षमता पर निर्भर करेगी. जितना बेहतर उत्पादन होगा, उतना ज्यादा लाभ होगा. यह योजना राज्य के सभी जिलों में लागू की गई. कितनी गायों पर मिलेगा एक पशुपालक को लाभ? एक पशुपाल को मैक्सिसम 2 गायों तक लाभ मिल सकता है. साथ ही गाय के प्रथम, द्वितीय और तृतीय ब्यात ( बछड़ा देने) पर. यह लाभ जीवनकाल में सिर्फ एक बाद ही दिया जाएगा. कौन कर सकता है अप्लाई? अगर आपको इस योजना का लाभ लेना है तो इसके लिए कुछ जरूरी शर्तें हैं जैसे... अप्लाई करने वाले की उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए. इसके साथ ही गाय के ब्यात ( बछड़ा देने) के 45 दिनों के अंदर अप्लाई करना जरूरी है. कैसे करें अप्लाई? पशुपालक इस योजना के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इसकी आधिकारिक वेबसाइट nandbabadugdhmission.up.gov.in पोर्टल सक्रिय न होने पर ऑफलाइन अप्लाई भी किया जा सकता है. साथ ही जिला मु्ख्य विकास अधिकारी कार्यालय में भी. या फिर रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से भी कर सकते हैं. शादी के लिए PF से कितना पैसा निकाल सकते हैं? जान लें सरकारी नियम और पैसा निकालने का पूरा प्रोसेस DBT के जरिए मिलेगा पैसा इस योजना के जरिए स्वीकृत लाभार्थियों को पैसा सीधे उनके बैंक अकाउंट में भेजा जाएगा. भुगतान Direct Benefits Transfer (DBT) के जरिए से होगा. इससे प्रक्रिया पारदर्शी और आसान बनती है.
Click here to Read more