विजय सेतुपति की 'स्लम डॉग' का टीजर रिलीज, ब्लाइंड होते हुए भी करते दिखे एक्शन, पुलिस ऑफिसर बनीं तब्बू
4 hours from now
विजय सेतुपति की फिल्म 'स्लमडॉग 33 टेम्पल रोड' का टीजर रिलीज हो गया है. फिल्म में तब्बू और सम्युक्ता हैं. इस दिलचस्प टीजर में विजय सेतुपति अपने सबसे तीखे अंदाज में नजर आ रहे हैं. टीज़र की शुरुआत विजय सेतुपति के किरदार से होती है, जो उन लोगों को चेतावनी देता है जो उसके जैसे लोगों का शोषण करते हैं. वह कहता है, "हमारी जिंदगी बारिश में पेड़ के नीचे शरण लेने में गुजरती है. अगर तुम हमारी जैसी जिंदगियों के साथ खेलोगे, तो हम तुम्हें क्यों छोड़ेंगे?" क्लिप में बार-बार उनके रफ-टफ किरदार दिखते हैं. वह ब्लाइंड और भीख मांगने का काम करते हुए नजर आते हैं. बीच-बीच में उनका अलग लुक देखने को मिलता है. फिल्म में तब्बू भी हैं और एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिख रही हैं. दुनिया विजय विलेन की भूमिका में हैं. पुरी जगन्नाथ ने फिल्म को डायरेक्ट किया है. 'स्लमडॉग 33 टेम्पल रोड' पैन इंडिया लेवेल पर रिलीज होगी, लेकिन मेकर्स इसकी डेट का ऐलान नहीं किया है.
Click here to Read more
.png)