90s का वो सदाबहार गाना, जिसके बोल आज भी जीत लेते हैं दिल, नदीम-श्रवण की रूहानी धुन का चला था जादू
4 hours from now
नई दिल्ली. अगर आप 90 के दशक के गानों के शौकीन हैं, तो 'तू चाहत है, तू धड़कन है' आपकी प्लेलिस्ट का हिस्सा जरूर होगा. यह गाना साल 1992 में आई फिल्म 'प्यार का साया' का है. इस फिल्म में राहुल रॉय और शीबा की जोड़ी नज़र आई थी, जिनकी केमिस्ट्री इस गाने में बड़ी प्यारी लगती है. इस गाने की सबसे बड़ी जान इसकी आवाज है. इसे विजय बेनेडिक्ट और अलीशा चिनॉय ने गाया है. उस संगीतकार नदीम-श्रवण ने इसे इतनी खूबसूरती से कंपोज किया है कि आज भी जब यह बजता है, तो एक सुकून सा महसूस होता है. गाने के बोल समीर ने लिखे हैं, जो सीधे दिल पर दस्तक देते हैं. फिल्म 'आशिकी' के बाद राहुल रॉय 'लवर बॉय' की इमेज बन चुके थे और इस गाने में भी उनका वही अंदाज फैंस को खूब पसंद आया.
Click here to Read more
.png)