विमेंस टी-20 वर्ल्डकप- मेजबान इंग्लैंड की जीत से शुरुआत:श्रीलंका को 87 रन से हराया; व्याट-हॉज का शतक, फ्रेया केम्प को 4 विकेट
1 hour ago
मेजबान इंग्लैंड ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत जीत से की है। उसने शुक्रवार रात को ओपनिंग मैच में श्रीलंका को 87 रनों से हराया। मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी में ब्रिटिश एक्ट्रेस एमा किंग्सटन और एक्टेस-सिंगर जिजी स्ट्रॉलेन ने परफॉर्म किया। बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में एक विकेट पर 219 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 10 विकेट पर 132 रन ही बना सकी। 21 साल की फ्रेया केम्प ने अपने टी-20 वर्ल्ड कप डेब्यू मैच में 4 विकेट झटके। इंग्लिश ओपनर डैनी वायट-हॉज को शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच में खास मां बनने के बाद व्याट-हॉज का पहला शतक इंग्लिश ओपनर डैनी वायट-हॉज ने नाबाद 219 रन की शतकीय पारी खेली। उन्होंने 62 गेंदों की पारी में 13 चौके और एक छक्का लगाया। वायट-हॉज ने मां बनने के बाद पहला शतक लगाया है। 35 साल की इस सीनियर बैटर ने टी-20 इंटरनेशनल में तीसरा शतक लगाया है। उन्होंने 33वीं बॉल पर चौका लगाकर हाफ सेंचुरी पूरी की। फिर ब्राजीलियन फुटबॉलर बेबेटो के स्टाइल में 'रॉक-ए-बेबी' (बच्चे को झुलाने वाला) सेलिब्रेशन किया। उन्होंने यह शतक अपनी बेटी डेजी को समर्पित किया। वायट-हॉज 8वां टी-20 वर्ल्ड कप खेल रही हैं। इंग्लिश ओपनर्स में 135 रनों की साझेदारी, जोन्स की फिफ्टी मैच में श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापटू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। उन्होंने कहा था कि वे यहां की कंडीशंस से पूरी तरह परिचित नहीं हैं। यहां एक दिन पहले बारिश भी हुई थी। हालांकि, यह फैसला गलत साबित हुआ। इंग्लैंड की ओपनिंग जोड़ी व्याट-हॉज और एमी जोन्स (50 रन) ने शुरुआत से आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 82 गेंदों पर 135 रनों की साझेदारी की। यह महिला टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है। काफ इंजरी (पैर की मांसपेशियों में खिंचाव) से वापसी कर रही इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने नाबाद 46 रनों की पारी खेली। 220 रन के टारगेट के सामने श्रीलंका की बैटिंग फेल 220 रन का टारगेट चेज कर रही श्रीलंकाई टीम की बैटिंग फेल रही। उसकी शुरुआत खराब रही और लगातार विकेट गिरते रहे। इंग्लैंड के सभी छह गेंदबाजों को कप्तान ने शुरुआती 9 ओवरों में आजमाया। कप्तान चमारी अथापथु बड़ी पारी नहीं खेल पाईं। उन्हें व्याट-हॉज ने डीप स्क्वायर लेग पर बाउंड्री के पास दौड़ते हुए बेहतरीन कैच पकड़कर आउट किया। फ्रेया केम्प ने 4 गेंदों में 3 विकेट लिए इंग्लैंड की बाएं हाथ की तेज गेंदबाज फ्रेया केम्प श्रीलंका के लोअर ऑर्डर (निचले क्रम) के लिए काल साबित हुईं। पीठ की चोट (स्ट्रैस फ्रैक्चर) से उबरने के बाद लौट रहीं केम्प ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 21 रन देकर 4 विकेट चटकाए। 4 गेंदों के अंदर 3 विकेट लेकर उन्होंने श्रीलंका की बची-खुची उम्मीदें खत्म कर दीं। मैच के आखिरी ओवर में अनुभवी स्पिनर सोफी एसलस्टोन ने बाकी 2 विकेट लेकर श्रीलंका की पारी समेट दी। इस मैच के फैक्ट ----------------------------------------------------
Click here to Read more
.jpeg)
