विमेंस वर्ल्डकप- पाकिस्तान पर जीत से भारत एक विकेट दूर:स्कोर-105/9, दीप्ति को 4 विकेट; भारत ने 171 रन का टारगेट दिया
23 hours ago
भारत ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 171 रन का टारगेट दिया है। एजबेस्टन में भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया और 20 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 16.4 ओवर के बाद 9 विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाए हैं। नशरा संधू पिच पर हैं। दीप्ति शर्मा ने गुल फिरोजा (12 रन) और आयशा जफर (12 रन) को आउट किया। श्री चरणी ने सायरा जबीन, नतालिया परवेज और रामीन शमीम को पवेलियन भेजा। दीप्ति शर्मा ने मुनीबा अली (41 रन) को रनआउट किया। शेफाली वर्मा ने पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना को शून्य पर आउट किया। भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 44 गेंदों में 68 रन बनाए। 9 चौके और 2 छक्के भी लगाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 36 रन की पारी खेली। ऋचा घोष ने 17 बॉल पर 34 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से सादिया इकबाल और फातिमा सना ने 2-2 विकेट लिए। तस्मिया रुबाब और रामीन शमीम को 1-1 विकेट मिले। इस मुकाबले में भी टॉस के दौरान भारत और पाकिस्तान की कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया। पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच नो-हैंडशेक जारी है। ऐसा चौथी बार हुआ। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़। पाकिस्तान: मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, आयशा जफर, आलिया रियाज, सायरा जबीन, नतालिया परवेज, फातिमा सना (कप्तान), रामीन शमीम, नशरा संधू, तस्मिया रुबाब, सादिया इकबाल।
Click here to Read more

.jpeg)