वर्ल्ड कप 2027 को लेकर बड़ा अपडेट आ गया सामने, इस दिन से शुरू हो सकता है क्रिकेट का महाकुंभ, विराट-रोहित खेलेंगे?
13 minutes ago
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट की संभावित तारीखों पर चर्चा हो चुकी है और अब क्रिकेट प्रशंसकों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 31 मई को अहमदाबाद में आयोजित आईसीसी की बैठक में वर्ल्ड कप 2027 के कार्यक्रम पर विचार-विमर्श किया गया. जानकारी के अनुसार टूर्नामेंट की शुरुआत 4 अक्टूबर 2027 से हो सकती है, जबकि फाइनल मुकाबला 21 नवंबर को खेले जाने की संभावना है. जुलाई में होने वाली आईसीसी की वार्षिक आम बैठक में शेड्यूल के अंतिम स्वरूप को मंजूरी दी जा सकती है. वर्ल्ड कप 2027 में कुल 54 मुकाबले खेले जाएंगे. इनमें सबसे ज्यादा मैचों की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका करेगा. उसके हिस्से में 41 मैच आने की संभावना है. वहीं जिम्बाब्वे में 8 से 10 मुकाबले खेले जा सकते हैं, जबकि नामीबिया को 3 मैचों की मेजबानी मिलने की उम्मीद है. जिम्बाब्वे के हरारे और बुलावायो के अलावा मोसी-ओआ-तुन्या इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम भी टूर्नामेंट के प्रमुख केंद्रों में शामिल होगा. इस स्टेडियम का निर्माण कार्य इस साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है. आधिकारिक उद्घाटन से पहले यहां घरेलू क्रिकेट मैच भी आयोजित किए जाएंगे. यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: अमेरिका में एंट्री न मिलने पर भड़का अर्जेंटीना, लोगों को देने लगा मुफ्त टीवी, जानिए क्यों दक्षिण अफ्रीका 2003 के बाद पहली बार वनडे विश्व कप की मेजबानी करेगा. हालांकि इस दौरान देश ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2009 चैंपियंस ट्रॉफी और 2023 महिला टी20 विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंटों की सफल मेजबानी की है. वहीं जिम्बाब्वे और नामीबिया हाल ही में अंडर-19 विश्व कप 2026 के संयुक्त मेजबान भी रहे थे. इस बार वनडे विश्व कप का स्वरूप भी बदला हुआ नजर आएगा. पिछले दो संस्करणों में जहां 10 टीमों ने हिस्सा लिया था, वहीं 2027 में 14 टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी. सभी टीमों को 7-7 के दो ग्रुप में बांटा जाएगा. प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष तीन टीमें सुपर सिक्स चरण में जगह बनाएंगी. यह भी पढ़ें- Nikhil Chaudhary : दिल्ली का ये लड़का ऑस्ट्रेलिया की टीम से खेलता आएगा नजर, टी20 टीम में बांग्लादेश के खिलाफ टीम में मिली जगह उधर भारतीय टीम भी धीरे-धीरे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों की ओर कदम बढ़ा रही है. भारत 13 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा. इस सीरीज को आगामी विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस दौरे में शुभमन गिल टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि चोट के कारण हार्दिक पांड्या और विराट कोहली चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं.
Click here to Read more

.png)