1300 करोड़ की ड्रेस पहन कान्स पहुंची थी ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, आलिया-दीपिका भी रह गईं पीछे
4 weeks ago
कान्स फिल्म फेस्टिवल कुछ सालों में दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट्स में शामिल हो चुका है, जहां हर साल इंटरनेशनल स्टार्स अपने शानदार और महंगे लुक्स से सबका ध्यान खींचते हैं. रेड कार्पेट पर डिजाइनर गाउन, लग्जरी ज्वेलरी और यूनिक स्टाइल लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाते हैं. बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस जैसे दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट भी कान्स में अपने फैशन सेंस को लेकर खूब सुर्खियां बटोर चुकी हैं. लेकिन साल 2025 में इस एक्ट्रेस ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जिसने सबसे महंगे रेड कार्पेट लुक का टैग अपने नाम कर लिया. 1300 करोड़ का था लुक कान्स 2025 में उर्वशी रौतेला का पहला लुक सबसे ज्यादा चर्चा में रहा. उन्होंने मशहूर फैशन डिजाइनर माइकल सिन्को का डिजाइन किया हुआ शानदार गाउन पहना था. इस लुक को और खास बनाने के लिए उर्वशी ने अनोखे स्टाइल का तोते के आकार वाला क्लच और दुनिया के सबसे दुर्लभ हीरों से बनी ज्वेलरी कैरी की थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उर्वशी के पूरे लुक की कीमत करीब 155.9 मिलियन डॉलर यानी लगभग 1300 करोड़ रुपये बताई गई. ये रकम कई बड़े हॉलीवुड और बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के बजट से भी ज्यादा थी. इससे पहले हॉलीवुड स्टार किम कार्दशियन का 5 मिलियन डॉलर का लुक सबसे महंगा था. View this post on Instagram A post shared by Urvashi Rautela (@urvashirautela) ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 OTT Release Date: 4 जून को ओटीटी पर आ रही है ‘धुरंधर 2’, JioHotstar ने कंफर्म कर दी रिलीज डेट उर्वशी के इस रिकॉर्ड तोड़ लुक की सबसे बड़ी वजह उनकी लग्जरी ज्वेलरी थी. उन्होंने रेड कार्पेट पर कई दुर्लभ और महंगे डायमंड पहने थे, जिनकी कीमत करोड़ों में थी. इनमें Moussaieff Red Diamond, Oppenheimer Blue Diamond, Dresden Green Diamond और Tiffany Yellow Diamond जैसे दुनिया के मशहूर हीरे शामिल थे. रिपोर्ट्स के अनुसार, सिर्फ इन डायमंड्स की कीमत करीब 151 मिलियन डॉलर थी. इसके अलावा माइकल सिन्को के इस आउटफिट में मैक्सिकन आर्ट से प्रेरित डिजाइन और बारीक कारीगरी देखने को मिली थी. गाउन की कीमत लगभग 4.8 मिलियन डॉलर थी. वहीं उर्वशी का तोते के डिजाइन वाले क्लच की कीमत करीब 50 हजार डॉलर बताई गई. इस साल भी उर्वशी ने दिखाया जलवा साल 2026 में भी उर्वशी ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने स्टाइल से लोगों का ध्यान खींचा. 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के ओपनिंग सेरेमनी में उन्होंने वियतनामी डिजाइनर लेबल JoliPoli Couture का डिजाइन किया हुआ ग्लैमरस गाउन पहना. सिल्वर क्रिस्टल, बीड्स और स्टोनवर्क से सजा ये आउटफिट यूनिक नजर आ रहा था. गाउन का शीयर बॉडी-हगिंग डिजाइन और लैवेंडर टोन उनके पूरे लुक को बेहद रॉयल बना रहा था. इसके साथ उर्वशी ने मांग टीका स्टाइल का खास हेडपीस और बड़े मैचिंग ईयररिंग्स पहने थे. ये भी पढ़ें: Friday Box Office Live: बॉक्स ऑफिस पर साउथ का कब्जा, हिंदी फिल्मों का निकला दम, जानें फ्रइडे को किसने मारी बाजी
Click here to Read more

