Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Friday BO: साउथ की इस फिल्म के आगे फीकी पड़ी 'पति पत्नी और वो दो', पिट गई 'आखिरी सवाल', जानें-'राजा शिवाजी' से 'धुरंधर 2' तक बाकी फिल्मों का हाल

    4 weeks ago

    1

    0

    शुक्रवार को सिनेमाघरों में अलग-अलग जॉनर की कई फिल्में रिलीज हुईं. इनमें आयुष्मान खुराना की रोमांटिक कॉमेडी 'पति पत्नी और वो दो' के अलावा, संजय दत्त की सोशल ड्रामा फिल्म 'आखिरी सवाल' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी. इनके अलावा सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर साउथ फिल्म 'करुप्पु' भी बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है. वहीं, 'कृष्णावतारम', 'राजा शिवाजी', भूत बंगला और धुरंधर 2 पहले से ही सिनेमाघरों पर चल रही हैं. ऐसे चलिए यहां जानते हैं कि शुक्रवार को इन सभी फिल्मों में से किसने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी है. 'पति पत्नी और वो दो' ने शुक्रवार को कितनी की कमाई? 'पति पत्नी और वो दो' ने पहले दिन ठीक-ठाक शुरुआत की है. इस कॉमेडी फिल्म ने सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड आंकड़ों के मुताबिक रिलीज के पहले दिन 3.85 करोड़ रुपये कमाए है. आयुष्मान खुराना के साथ, फिल्म में सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह भी हैं. कॉमेडी और रोमांस के कॉकटेल से भरी इस फिल्म से वीकेंड पर रफ्तार बढ़ाने की उम्मीद है. आखिरी सवाल ने फ्राइडे को कितना किया कलेक्शन? संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई थी. हालांकि फिल्म को लेकर काफी चर्चा होने के बावजूद, बॉक्स ऑफिस पर इसका असर नहीं दिखा. इसी के साथ फिल्म ने पहले दिन बेहद धीमी शुरुआत की है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक आखिरी सवाल ने रिलीज के पहले दिन महज 48 लाख रुपये कमाए. देखना यह है कि क्या वीकेंड में इसकी कमाई में कुछ सुधार हो पाता है या नहीं. करुप्पु ने फ्राइडे को की धुआंधार कमाईसूर्या स्टारर फिल्म करुप्पु को 14 मई को रिलीज होना था लेकिन कुछ मुद्दों के चलते ये शुक्रवार, 15मई को सिनेमाघरों में पहुंची. इस फिल्म ने आते ही बॉलीवुड फिल्मों को धो दिया और पहले दिन शानदार कमाई की. यह फिल्म तमिल और तेलुगु दोनों भाषाओं में रिलीज हुई है. इसमें तृषा कृष्णन ने भी अहम भूमिका निभाई है. सैकनिल्क के आंकडों के मुताबिक करुप्पु ने रिलीज के पहले दिन भारत में 14.40 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की है कृष्णावतारम पार्ट 1 का दूसरे फ्राइडे कितना रहा कलेक्शनकृष्णावतारम पार्ट 1 ने सिनेमाघरों में रिलीज के नौ दिन पूरे कर लिए है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. बता दें कि सैनकिल्क के आंकड़ों के मुताबिक रिलीज के नौवें दिन फिल्म ने 1.20 करोड़ रुपये कमाए. वहीं, आठवें दिन इसने 1.45 करोड़ रुपये कमाए थे. इसी के साथ इस फिल्म का कुल कलेक्शन 14.72 करोड़ रुपये हो गया है. ये भी पढ़ें:-Karuppu Box Office Collection Day 1: रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छाई तृषा-सूर्या की 'करुप्पु', पहले दिन बमफाड़ की ओपनिंग, जानें- कलेक्शन राजा शिवाजी का तीसरे फ्राइडे कितना रहा कारोबार? रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित और स्टारर फिल्म राजा शिवाजी भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म कर रही है. फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए दो हफ्ते पूरे हो चुके हैं. और इसने सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को भारत में 1.45 करोड़ रुपये कमाए. इससे पहले 14वें दिन फिल्म ने 1.90 करोड़ रुपये कमाए थे. इसी केसाथ राजा शिवाजी का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 15 दिनों का कुल कलेक्शन अब 78.40 करोड़ रुपये हो गया है. रितेश के अलावा, फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, जेनेलिया डिसूजा और विद्या बालन जैसे कलाकार भी हैं. भूत बंगला ने चौथे फ्राइडे कितनी की कमाई? 29वें दिन यानी अपनी रिलीज के चौथे फ्राइडे को भूत बंगला ने 2297 शो में 0.75 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद भारत में इसका नेट कलेक्शन अब165.05 करोड़ हो गया है वहीं ग्रॉस कमाई 195.70 करोड़ है. विदेशों में, फिल्म ने 29वें दिन 0.05 करोड़ का कारोबार किया है, जिससे विदेशों में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 53.35 करोड़ हो गया है, इसके साथ ही फिल्म की वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 249.05 करोड़ हो गई है. धुरंधर 2 ने 9वें फ्राइडे कितनी की कमाई? धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया है. लेकिन अब रिलीज के 9वें हफ्ते में एंट्री करने के बाद इसकी कमाई थमती नजर आ रही है. बता दे कि सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के 58वें दिन यानी नौंवे फ्राइडे को 0.26 करोड़ की नेट कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म का 58 दिनों का भारत में कुल नेट कलेक्शन अब 1144.82 करोड़ रुपये हो गया है. ये भी पढ़ें:-Pati Patni Aur Woh DO BO Day 1:आयुष्मान खुराना की ‘पति पत्नी और वो दो’ नहीं कर पाई बंपर ओपनिंग, लेकिन तीन फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे, जानें- कलेक्शन
    Click here to Read more
    Prev Article
    सलमान खान का खुलासा, बोले- पूरे करियर में कभी नहीं पढ़ीं स्क्रिप्ट, उधार लेकर पहनते हैं करोड़ों की घड़ियां
    Next Article
    1300 करोड़ की ड्रेस पहन कान्स पहुंची थी ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, आलिया-दीपिका भी रह गईं पीछे

    Related Entertainment Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment