15 मिनट में बनाएं लाल मिर्च का अचार, ट्राई करें निमाड़ की सीक्रेट रेसिपी, 1 साल तक नहीं होगा खराब
4 hours from now
Red Chilli Achar Video: अगर आपको मिर्ची का तीखा और चटपटा अचार पसंद है तो इसे घर पर भी तैयार कर सकते हैं. आज हम आपको मध्य प्रदेश के निमाड़ क्षेत्र का सबसे फेमस 'भौनगा' लाल मिर्च का अचार बनाने की रेसिपी बताएंगे. बुरहानपुर के हर घर में यह अचार बनाया जाता है. और इसकी खास बात यह है कि यह पूरे एक साल तक खराब नहीं होता. अचार एक्सपर्ट फूलाबाई बताती हैं कि इसे बनाना बेहद आसान है. बस बाजार से 1 किलो भौनगा लाल मिर्च लाएं और एक मिर्च के चार टुकड़े कर लें. अब सवा किलो सरसों का तेल गर्म करके ठंडा होने दें. एक बड़े बर्तन में इस तेल के साथ 200 ग्राम अचार मसाला, 50 ग्राम सौंफ, 10 ग्राम लौंग, 10 ग्राम काली मिर्च और 200 ग्राम नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. अब इस मसालेदार मिक्सचर को कांच की बरनी में भरें और 15 दिनों तक रोज 6 से 8 घंटे धूप दिखाएं. फिर आपका स्वादिष्ट, तीखा अचार तैयार है हो जाएगा. इसे कैसे बनाना है इसकी रेसिपी वीडियो में है.
Click here to Read more
.png)