Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    '22 लाख बच्चों के साथ धोखा', NEET केस पर बोले राहुल गांधी, PM से की धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग

    3 weeks ago

    1

    0

    राहुल गांधी ने NEET-UG परीक्षा विवाद को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला. राहुल गांधी ने कहा कि NEET के 22 लाख छात्रों के साथ धोखा हुआ है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी इस मुद्दे पर एक शब्द भी नहीं बोल रहे हैं. उन्होंने मांग की कि धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत पद से हटाया जाए, नहीं तो इसकी जिम्मेदारी प्रधानमंत्री खुद लें. '22 लाख बच्चों के साथ धोखा हुआ'- राहुल गांधीराहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, 'NEET के 22 लाख बच्चों के साथ धोखा हुआ है. पर मोदी जी एक शब्द भी नहीं बोल रहे. धर्मेंद्र प्रधान जी को अभी हटाइए, या जवाबदेही खुद लीजिए.' उन्होंने अंग्रेजी में भी लिखा, 'Modi ji, SACK Dharmendra Pradhan ji NOW.' NEET के 22 लाख बच्चों के साथ धोखा हुआ है। पर मोदी जी एक शब्द भी नहीं बोल रहे।धर्मेंद्र प्रधान जी को अभी हटाइए, या जवाबदेही ख़ुद लीजिए।Modi ji, SACK Dharmendra Pradhan ji NOW. pic.twitter.com/6FRMMa8AI8 — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 16, 2026 शुक्रवार को भी सरकार पर साधा था निशानाइससे पहले शुक्रवार को भी राहुल गांधी ने NEET परीक्षा रद्द होने के बाद दो छात्रों की कथित आत्महत्या का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार को घेरा था. उन्होंने दावा किया था कि बीजेपी सरकार में परीक्षा घोटाले करने वालों को संरक्षण मिलता है, जबकि मेहनत करने वाले छात्र अपनी जान गंवा रहे हैं. छात्रों की आत्महत्या का किया जिक्रराहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के 21 वर्षीय ऋतिक मिश्रा और गोवा के एक छात्र की कथित आत्महत्या का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि परीक्षा रद्द होने के बाद छात्र मानसिक रूप से टूट गए. उन्होंने लिखा, 'ये बच्चे परीक्षा से नहीं हारे, इन्हें एक भ्रष्ट तंत्र ने मारा है. यह आत्महत्या नहीं, बल्कि व्यवस्था द्वारा की गई हत्या है.' परीक्षा घोटालों के आंकड़े गिनाएलोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दावा किया कि साल 2015 से 2026 के बीच देश में 148 परीक्षा घोटाले हुए, 87 परीक्षाएं रद्द हुईं और करीब 9 करोड़ छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ. उन्होंने कहा कि इन घोटालों में अब तक केवल एक मामले में सजा हुई है. राहुल गांधी के मुताबिक, सीबीआई ने 17 मामलों और ईडी ने 11 मामलों की जांच की, लेकिन किसी को सजा नहीं मिली. 'जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं होती'कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि परीक्षा घोटालों में जिम्मेदार अधिकारियों और मंत्रियों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं होती. उन्होंने कहा कि अगर किसी को हटाया भी जाता है, तो बाद में उसे किसी बड़े पद पर बैठा दिया जाता है. राहुल गांधी ने कहा, 'चोरी कराने वालों को इनाम मिलता है और परीक्षा देने वाले बच्चे जान गंवाते हैं.' 21 जून को दोबारा होगी NEET-UG परीक्षापरीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के आरोपों के बाद रद्द की गई मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG अब 21 जून को दोबारा आयोजित की जाएगी. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की. यह परीक्षा पहले 3 मई को आयोजित हुई थी.
    Click here to Read more
    Prev Article
    NEET विवाद पर सड़कों पर उतरे युवा संगठन, पेपर लीक पर उठाया सवाल, शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा
    Next Article
    पश्चिम बंगाल में महिला पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत! शुभेंदु अधिकारी ने कर दिया बड़ा ऐलान

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment