Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    30 लोगों की कोर टीम, 11 लाख से ज्यादा मेंबर्स... कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके ने बताया पूरा प्लान

    2 days ago

    1

    0

    भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) की एक टिप्पणी के आधार पर सोशल मीडिया पर बनी डिजिटल पॉलिटिकल पार्टी, जिसे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) कहा जाता है, वो अब अपने पैरों को वास्तविक दुनिया की जमीन पर उतारने की मशक्कत में जुटी हुई है. इस ऑनलाइन पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल्स पर शुरुआती दौर में 2 करोड़ से ज्यादा लोगों पर फॉलो किया था, जिसे बाद में देश में बैन कर दिया गया. हालांकि, कॉकरोच जनता पार्टी फिलहाल एक ऑनलाइन पॉलिटिकल पार्टी है, लेकिन इसने देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार (6 जून, 2026) को प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. ऐसे में यह सवाल उठने लगे कि आखिर कॉकरोच जनता पार्टी की टीम में कितने लोग हैं. इसके अलावा, पार्टी को समर्थन देने वाले लोगों की संख्या कितनी है, जिस पर CJP के मालिक अभिजीत दीपके ने पूरी जानकारी साझा की है. कॉकरोच जनता पार्टी की टीम में कितने लोग शामिल? इस बारे में अभिजीत दीपके ने कहा कि उनकी पार्टी में 11 लाख से ज्यादा रजिस्टर्ड सदस्य हैं, जिन्होंने खुद ही पार्टी की वेबसाइट पर जाकर मेंबरशिप ली है. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी से जुड़े 60 प्रतिशत लोग की उम्र सीमा 17 साल से 28-29 साल के बीच है, जबकि पार्टी में 17 प्रतिशत मेंबर्स की उम्र सीमा 30 से 35 साल के बीच है. दीपके ने आगे कहा कि पार्टी की ब्लॉक हो चुके सोशल मीडिया हैंडल्स पर शुरुआती दौर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को फॉलो करने वालों की संख्या दो करोड़ से ज्यादा थी. पार्टी की कोर टीम में हैं 25 से 30 लोगः दीपके अभिजीत दीपके से जब उनकी टीम के बारे में पूछा गया कि तब उन्होंने कहा कि मैंने शुरुआत तो अकेले ही की थी, लेकिन अब मेरे साथ लाखों लोगों का साथ है और कॉकरोच जनता पार्टी के लिए 25 से 30 लोगों की एक कोर टीम भी बन चुकी है. उन्होंने कहा कि क्योंकि यह कुछ एक मजाक के तौर पर शुरू हुआ था और मैं समझ नहीं पा रहा था कि इसको आगे कैसे बढ़ाऊं. ऐसे में मैंने कुछ लोगों से इसके बारे में बातचीत की, जो सपोर्ट करना चाहते थे. इसके बाद आज हमारी 25-30 लोगों की एक कोर टीम बन चुकी है. यह भी पढ़ेंः अन्नामलाई के BJP छोड़ने के बाद इस्तीफों की लगी झड़ी, वाइस प्रेसिडेंट और सेक्रेटरी समेत 15 नेताओं ने पार्टी छोड़ी
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंगाल में ममता बनर्जी की TMC को एक और झटका, कांग्रेस के लिए आई गुड न्यूज
    Next Article
    क्या पार्टी पर अपना कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment