Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    आईफोन पर WhatsApp यूज करने के लिए जरूरी हो गया यह काम, नवंबर तक का है टाइम

    11 hours ago

    1

    0

    WhatsApp For iPhone: अगर आपके पास पुराना आईफोन है तो यह खबर बहुत काम की है. अब व्हाट्सऐप को यूज करने के लिए आईफोन की सॉफ्टवेयर अपडेट को हमेशा के लिए टाला नहीं जा सकता. मेटा ने कंफर्म किया है कि 30 नवंबर के बाद व्हाट्सऐप यूज करने के लिए आईफोन पर नए iOS वर्जन की जरूरत पड़ेगी और पुराने iOS वर्जन पर WhatsApp काम नहीं करेगी. अच्छी बात यह है कि किसी आईफोन के लिए व्हाट्सऐप का सपोर्ट बंद नहीं हो रहा है और पुराना वर्जन यूज कर रहे यूजर्स के पास इसे अपडेट करने का ऑप्शन रहेगा. आईफोन के किस मॉडल पर पड़ेगा असर? व्हाट्सऐप अभी आईफोन पर iOS 15.1 और उसके बाद के वर्जन को सपोर्ट कर रही है. 30 नवंबर को iOS 15.1 के लिए सपोर्ट बंद हो जाएगा और व्हाट्सऐप एक्सेस करने के लिए कम से कम iOS 15.5 वर्जन की जरूरत पड़ेगी. इस बदलाव से iPhone 6s, iPhone 6s Plus, iPhone SE (1st Gen), iPhone 7 और iPhone 7 Plus यूज करने वाले यूजर पर असर पड़ेगा. अगर कोई यूजर इनमें पुराने iOS वर्जन को यूज कर रहा है तो उन्हें iOS 15.8.8 वर्जन से इसे अपडेट करना होगा. इसके बाद व्हाट्सऐप चलाने को लेकर किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी. आईफोन को कैसे करें अपडेट? दूसरे स्मार्टफोन की तरह आईफोन को अपडेट करना भी एकदम आसान है. अपडेट अवेलेबल होने पर आईफोन खुद नोटिफिकेशन भेजकर इसकी जानकारी देता है. अगर आप मैनुअली आईफोन को अपडेट करना चाहते हैं तो सेटिंग में जाकर जनरल सेक्शन को ओपन करें. इसमें सॉफ्टवेयर अपडेट के ऑप्शन को सेलेक्ट करते ही अवेलेबल अपडेट सामने आ जाएगी. इसे इंस्टॉल कर लें. लेटेस्ट फीचर्स का फायदा उठाने और साइबर क्राइम आदि से बचने के लिए एक्सपर्ट्स अपने फोन के सॉफ्टवेयर और ऐप्स को हमेशा अपडेटेड रखने की सलाह देते हैं. किसी भी आईफोन के लिए बंद नहीं हो रहा व्हाट्सऐप का सपोर्ट नए फीचर्स लाने और साइबर खतरों से सिक्योरिटी के लिए व्हाट्सऐप समय-समय पर ज्यादा पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम के अपना सपोर्ट बंद कर देती है. इस बार आईफोन के मामले में ऐसा नहीं हो रहा है. अभी जो डिवाइस iOS 15.1 वर्जन पर चल रहे हैं, उन सभी को iOS 15.5 वर्जन पर अपडेट किया जा सकता है. इसका मतलब है कि पुराने आईफोन यूजर्स को व्हाट्सऐप का यूज जारी रखने के लिए आईफोन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी. ये भी पढ़ें- बैटरी, आंखें और फोन, फुल ब्राइटनेस से तीनों को हो सकता है नुकसान, आज ही बदलें ये आदत
    Click here to Read more
    Prev Article
    iPhone 17 Pro Max पर आ गया सबसे धाकड़ डिस्काउंट, यहां से उठाएं महाबचत का फायदा
    Next Article
    Why the Empire State Building should top every traveller’s New York itinerary in America’s milestone year

    Related Tech Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment