iPhone 17 Pro Max पर आ गया सबसे धाकड़ डिस्काउंट, यहां से उठाएं महाबचत का फायदा
11 hours ago
iPhone 17 Pro Max Discount: ऐप्पल के सबसे धाकड़ मॉडल iPhone 17 Pro Max को सस्ते में खरीदने का मौका आ गया है. इस फ्लैगशिप आईफोन पर धांसू छूट मिल रही है, जिसका फायदा उठाकर आप हजारों रुपये की बचत कर सकते हैं. बता दें कि पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुआ यह आईफोन जबरदस्त फीचर्स से लैस है और अब इसे डिस्काउंट के साथ खरीदकर आप इस डील को और भी धमाकेदार बना सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं कि इस आईफोन में क्या-क्या मिलता है और आप इसे कहां से सस्ता खरीद सकते हैं. iPhone 17 Pro Max में नहीं है फीचर्स की कमी इस आईफोन में 6.9 इंच का ProMotion डिस्प्ले मिलता है, जो एंटी रिफ्लेक्टिव कोटिंग के साथ आता है. ऐप्पल ने इसमें अपना लेटेस्ट A19 Pro प्रोसेसर दिया है, जो शानदार परफॉर्मेंस देता है. बैटरी की बात करें तो इसमें ऐप्पल की सबसे बड़ी बैटरी मिलती है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि यह 39 घंटे का वीडियो प्लेबैक दे सकती है. कैमरा के मामले में आईफोन हमेशा आगे रहे हैं. 17 Pro Max के रियर में 48MP+ 48MP+ 48MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए फ्रंट में 18MP का सेंटर स्टेज कैमरा दिया गया है. इस आईफोन की खूब डिमांड रहती है और कई सेलिब्रिटीज के हाथ में यह फोन देखा जा चुका है. रिलायंस डिजिटल पर मिल रहा बचत का मौका भारत में iPhone 17 Pro Max को 1,49,900 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था. अब रिलायंस डिजिटल पर यह फोन डिस्काउंट के बाद 1,44,990 रुपये में लिस्टेड है. करीब 5,000 रुपये के डिस्काउंट के बाद SBI क्रेडिट कार्ड होल्डर को लगभग 6,600 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है. दोनों डिस्काउंट को मिलाने के बाद 17 Pro Max की कीमत 1,38,392 रुपये रह जाती है. इसका मतलब है कि ग्राहक इस आईफोन को लॉन्च प्राइस की तुलना में 11,508 रुपये सस्ता खरीद सकते हैं. Google Pixel पर भी मिल रहा धमाकेदार ऑफर iPhone 17 Pro Max की तरह गूगल के Pixel 10 पर भी इस समय धमाकेदार डिस्काउंट ऑफर चल रहा है. 79,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ पिक्सल 10 इस समय अमेजन पर 5,000 रुपये से ज्यादा के डिस्काउंट के साथ लिस्टेड है. अमेजन पर Pixel 10 के Obsidian, 12GB+256GB वेरिएंट को 64,750 रुपये में लिस्ट किया गया है. इस पर 1942 रुपये का कैशबैक ऑफर भी मिल रहा है. अगर डिस्काउंट और कैशबैक को मिला लिए जाए तो फोन की कीमत 63,000 रुपये से भी कम रह जाती है. ये भी पढ़ें- आईफोन पर WhatsApp यूज करने के लिए जरूरी हो गया यह काम, नवंबर तक का है टाइम
Click here to Read more

.png)
