Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    आइटेल A100 प्रो भारत में लॉन्च, कीमत ₹8,999:100 दिन फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट के साथ 90Hz डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी, बिना सिग्नल कॉल कर सकेंगे

    3 weeks ago

    1

    0

    टेक ब्रांड आइटेल ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन 'आइटेल A100 प्रो' लॉन्च किया है। यह इस साल फरवरी में आए A100 का अपग्रेडेड वर्जन है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी मजबूती और फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट का ऑफर है। कंपनी इस बजट फोन के साथ 100 दिन की फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी दे रही है, जो आमतौर पर महंगे फोन के साथ ही देखने को मिलती है। आइटेल A100 प्रो को सिंगल वैरिएंट में पेश किया गया है। इसमें 3GB रैम के साथ 64GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। कंपनी ने इसमें 'मेमोरी फ्यूजन' तकनीक का इस्तेमाल किया है, जिससे वर्चुअल रैम की मदद से इसे 8GB (3GB+5GB) तक बढ़ाया जा सकता है। इसकी कीमत ₹8,999 रखी गई है। डिजाइन और बिल्ड: मिलिट्री ग्रेड मजबूती के साथ प्रीमियम लुक स्पेसिफिकेशन्स: एंड्रॉइड 15 गो एडिशन और डायनैमिक बार खास तकनीक: बिना सिग्नल के भी होगी कॉल इस फोन में अल्ट्रालिंक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि इस फीचर की मदद से 'नो नेटवर्क' वाले इलाकों में भी मोबाइल सिग्नल के बिना कॉल की जा सकती है। यह तकनीक उन लोगों के लिए काम की है जो बेसमेंट या पहाड़ी इलाकों में रहते हैं। क्या होता है 'मिलिट्री ग्रेड' सर्टिफिकेशन? MIL-STD-810H अमेरिका का एक खास पैमाना (स्टैंडर्ड) है, जो किसी चीज की मजबूती जांचने के लिए बनाया गया है। जिस फोन के पास यह सर्टिफिकेट होता है, उसे कई मुश्किल हालातों से गुजारा जाता है—जैसे ऊंचाई से जमीन पर पटकना, बहुत ज्यादा गर्मी और नमी (उमस) में रखकर देखना। आइटेल का दावा है कि इस सर्टिफिकेट की वजह से यह फोन अपनी कीमत वाली कैटेगरी में सबसे ज्यादा टिकाऊ और मजबूत है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPL- इंग्लिस का अर्धशतक:पंत के साथ 50+ रन की साझेदारी; पंजाब के खिलाफ लखनऊ का स्कोर 122/3
    Next Article
    Rice Water से बाल धोने से कौन से फायदे मिलते हैं? जान लें इस्तेमाल का सही तरीका

    Related ऑटोमोबाइल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment